श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

किसानों का एआरटीओ कार्यालय पर हंगामा, परिवहन कर अधिकारी के साथ झड़प

farmers protest arto office | bharatiya kisan union tomar | farmers protest in roorkee |

Farmers Protest Roorkee ARTO Office: रुड़की एआरटीओ कार्यालय के बाहर मंगलवार को मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने परिवहन कर अधिकारी के साथ जमकर धक्का-मुक्की की। वहीं, भारतीय किसान यूनियन तोमर नेताओं ने परिवहन कर अधिकारी को पकड़ लिया और खींचातानी कर अपने साथ ले जाने लगे। पुलिस ने बमुश्किल परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी को भाकियू नेताओं के कब्जे से छुड़ाया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें, आज भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन दिया। किसानों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से आरटीओ कार्यालय की टीम किसानों के वाहनों को पकड़कर उनके चालान काट रही है। हंगामा करते हुए किसानों ने चालान का विरोध जताया। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी को किसान नेताओं ने पकड़ लिया और खींचातानी करते हुए अपने साथ ले जाने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद सिविल लाइंस कोतवाली एसएसआई अभिनव शर्मा अन्य पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर किसान नेताओं के कब्जे से परिवहन कर अधिकारी को छुड़ाया।

यह भी पढ़ें : जलभराव की समस्या को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

इस पूरे मामले में उप संभागीय परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी ने कहा कि आज किसान यूनियन तोमर ने एआरटीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान किसान नेताओं ने बहुत उग्र प्रदर्शन किया था, जोकि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दौरान परिवहन कर अधिकारी के साथ खींचातानी और अभद्रता की गई। उन्होंने कहा कि हंगामे के बाद भारतीय किसान यूनियन तोमर ने ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञापन की समस्याओं का संज्ञान लिया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी के साथ अभद्रता की गई है, उनसे वार्तालाप करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : उपनल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, धामी सरकार के खिलाफ जमकर बरसे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा