श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, कई वर्षों से रह रहे थे लोग

encroachment removed in rudrapur | bulldozer run on illegal houses | cm dhami | high court order |

Encroachment Removed in Rudrapur : रुद्रपुर के भगवानपुर एनएच 74 किनारे सरकारी जमीन पर वर्षों से बने अवैध मकानों पर शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान सात जेसीबी और एक पोकलैंड की मदद से मकानों को ध्वस्त किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बही भगवानपुर में एनएच 74 सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों और विधायक के विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके बाद शनिवार को प्रशासन दल-बल के साथ भगवानपुर पहुंचा और एक के बाद एक 46 पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भगवानपुर को छावनी में तब्दील किया गया था।

दरअसल, हाईकोर्ट ने एक आदेश में एनएच 74 किनारे अवैध रूप से वर्षों से रह रहे 46 परिवारों को हटाने के निर्देश दिए थे। 11 जुलाई को प्रशासन, पुलिस टीम और एनएच की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसके बाद भारी विरोध के बीच टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। इस बीच पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोक भी हुई थी। उसके बाद आज पूरी तैयारी के साथ प्रशासन, एनएच, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचीं। इस दौरान जनपद की तमाम पुलिस फोर्स को भगवानपुर में तैनात किया था।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आज जिला प्रशासन ने भगवानपुर एनएच 74 के किनारे से अतिक्रमण हटाया। 46 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश कोर्ट से प्राप्त हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्वक कार्य चला।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन