श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, जेसीबी चालक पर हमला; महिलाओं को दिया धक्का

udham singh nagar encroachment removal | encroachment removal

Encroachment Removal in Udham Singh Nagar : उधम सिंह नगर में गुरुवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। अतिक्रमण की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया, जिससे चालक घायल हो गया। इसके बाद बौखलाई पुलिस ने कई लोगों की पिटाई कर दी और रुद्रपुर कोतवाल ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया।

यह भी देखें : महंत केशव गिरी अस्पताल में भर्ती, भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ी हालत

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद आज लोक निर्माण विभाग ओर पुलिस प्रशासन की टीम ने भगवानपुर गांव में पहुंचकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। टीम ने जेसीबी की मदद से कई अवैध निर्माणों को ढहा दिया। इसके बाद बौखलाए लोगों ने हमला करके जेसीबी चालक को घायल कर दिया। चालक पर हमला होने के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। जब कुछ महिलाएं लोगों को छुड़ाने आई तो पुलिस ने उन्हें भी धक्का दिया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा भी घटना पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। विधायक ने कहा कि प्रशासन को ग्रामीणों को विस्थापन के लिए समय देना चाहिए।

यह भी देखें : पटरी व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा