श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

विधि-विधान के साथ खुले बदरीनाथ के क्षेत्रपाल घंटाकर्ण मंदिर के कपाट

Badrinath

Badrinath: विधि-विधान और वेद मंत्रोच्चारण के साथ शनिवार को देश के प्रथम गांव माणा में बदरीनाथ के क्षेत्रपाल घंटाकर्ण मंदिर के कपाट विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने जय माणा घन्याल के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक झुमैलो, चांचड़ी नृत्य व भजनों की प्रस्तुतियां दी। कपाट खोलने के दौरान ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

माणा गांव में घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई। सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई, उसके बाद अन्य धार्मिक पूजाएं संपन्न हुई। घंटाकर्ण के अवतारी पुरुष, पुजारी व ग्रामीण माणा गांव के पास स्थित व्यास गुफा के निकट घंटाकर्ण घन्याल के शीतकालीन प्रवास के मंदिर पहुंचे।

पूजा-अर्चना के बाद घंटाकर्ण की प्रतिमा को समारोह पूर्वक माणा गांव में स्थित मुख्य मंदिर में लाया गया। यहां विधि विधान के साथ मूर्ति को मंदिर में विराजमान कर दिया गया। इसके साथ ही इस सीजन के लिए घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इस दैरान भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद