श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नगर निगम के 54 वार्डों में परिसीमन मिला गलत, दोबारा कराने के आदेश

delimitation in dehradun | delimitation wrong in dehradun | dehradun municipal corporation |

Dehradun Municipal Corporation Delimitation: शासन ने देहरादून नगर निगम के परिसीमन में कमियां मिलने के बाद 54 निगम वार्डों में दोबारा से परिसीमन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से नगर निगम ने परिसीमन के कार्य को दोबारा शुरू कर दिया है।

अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल ने बताया कि 49 ऐसे वार्ड हैं, जिसमें जनसंख्या को लेकर कमियां पाई गई हैं। इस कारण उन वार्डों में दोबारा परिसीमन के लिए शासन से आदेश जारी हुए हैं।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि हर एक वार्ड में लगभग साढ़े आठ हजार लोगों का वोटर होना अनिवार्य है। निगम द्वारा जो रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गई थी, उसमें वोटरों की संख्या अधिकतर वार्डों में या तो 8000 से अधिक है या कम है। इसके चलते शासन द्वारा निगम को 54 वार्डों के परिसीमन का कार्य कर 7 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया है।

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि विभाग द्वारा जो समयसीमा रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कही गई है, उसमें उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वह उसी समय के अंदर अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर देंगे, जिससे निकाय चुनाव समय से कराए जा सकें।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में भारी बारिश, मलबा आने से 80 से अधिक मार्ग बंद

हल्द्वानी में चार हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब

कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम में स्ट्रीट लाइटों की हालत बेहद खराब है। नगर निगम के जनप्रतिनिधियों की शिकायत और आंदोलन के बाद हल्द्वानी नगर निगम ने मामले को गंभीरता लेते हुए स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराया।

60 वार्डों में कराए गए सर्वे में 4300 स्ट्रीट लाइटें खराब पाई गईं। सर्वे में पता चला कि यह स्ट्रीट लाइटें पिछले काफी दिनों से खराब हैं। पिछले लंबे समय से वार्ड के जनप्रतिनिधि लगातार नगर निगम में प्रदर्शन कर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद नगर निगम ने खराब स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराया।

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि शहर के सभी 60 वार्डों में 35000 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इसमें से 4300 स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह खराब पाई गई हैं। मुख्य नगर आयुक्त का कहना है कि सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब 15 दिन के अंदर अभियान चलाकर इन खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने की NRC कानून लागू करने की मांग

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है। इसके चलते कई बार देखा गया है कि बरसात और आंधी-तूफान के चलते स्ट्रीट लाइटों के तार के अलावा अन्य खराबी सामने आई हैं। स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 15 दिन में सभी लाइटों को ठीक और बदलने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Kedarnath Yatra 2024: सोनप्रयाग में बाधित सड़क मार्ग को खोलने का काम शुरू


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए