श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नोएडा की इन 20 खूबसूरत जगहों पर आपको जरूर घूमना चाहिए

Noida Tourism: नोएडा में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। आइए, उन्हीं में से 20 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में आज जानते हैं...
noida tourism news

Noida Tourism: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में स्थित नोएडा एक भीड़भाड़ वाला शहर है। यहां कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप परिवार के साथ घूमने और शॉपिंग करने जा सकते हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

1- वर्ल्डस ऑफ वंडर

वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में बच्चों के लिए बहुत कुछ है। यहां वाटर पार्क के साथ कई तरह के एडवेंचर्स देखने को मिलते हैं। यह नोएडा की सबसे खास जगहों में आती है। यहां पर 600 से लेकर 1400 रुपये तक का टिकट लगता है।

2- ब्रह्मपुत्र बाजार

नोएडा के सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक ब्रह्मपुत्र बाजा है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं और खाने-पीने के साथ शॉपिंग का आनंद उठाते हैं।

3- देसी वाइब्स

देसी वाइब्स में आप कई तरह के भारतीय व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। स्वाद के प्रेमियों को यहां पर एक बार तो जरूर आना चाहिए। यहां घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता है।

4- गोल्फ कोर्स

नोएडा की सबसे आकर्षक जगहों में से एक गोल्फ कोर्स है। यहां देशभर से लोग घूमने आते हैं और कॉपी शॉप, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, रेस्टोरेंट और पब में समय बिताते हैं। यहां पर मराठा और ब्रिटिश सेनाओं के बीच युद्ध की स्मृति में एक स्मारक भी बनवाया गया है। यहां पर 1000 से लेकर 2000 रुपये तक टिकट लगता है।

5- डीएलएफ मॉल

डीएलएफ मॉल पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां कई सारे शोरूम हैं। वे खाने-पीने का आनंद लेने के साथ शॉपिंग आदि कर सकते हैं। डीएलएफ मॉल की गिनती नोएडा के सबसे बड़े मॉल में होती है। यहां वीकेंड पर घूमने का प्लान आप बना सकते हैं।

6- स्माश

स्माश बच्चों और बुजुर्गों,दोनों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां पर गेम के शौकीनों के लिए बहुत कुछ है। इस जगह पर आपको कई तरह के डिजिटल और इंडोर गेम खेलने और देखने को मिल जाएंगें। यहां पर 350 रुपये तक का टिकट लगता है।

7- ओखला पक्षी अभयारण्य

ओखला पक्षी अभयारण्य पर आकर आप कई तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। यहां पर आपको शांत और सुकून भरा वातावरण मिलेगा। यहां 30 हजार से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां हैं। यहां पर घूमने के लिए आपको 30 रुपये चुकाना होगा।

8- किडजानिया

किडजानिया बच्चों को समर्पित है। यहां उनके खेलने और मस्ती करने के कई संसाधन मौजूद हैं। यहां पर घूमने के लिए 550 रुपये से लेकर 750 रुपये तक का टिकट लगता है।

9- बॉटेनिकल गार्डन

बॉटेनिकल गार्डन में आपको बिल्कुल शांत वातावरण मिलेगा। यह आकर आप प्रकृति के सुंदर नजारों को देख सकेंगे। यहां पर फूलों की कई तरह की प्रजातियां मौजूद हैं। यहां पर घूमने के लिए बच्चों को 15, जबकि बड़ों को 35 रुपये चुकाने पड़ते हैं।

10- स्नो वर्ल्ड

स्नो वर्ल्ड में जाकर लोगों को शिमला जैसा अनुभव होता है। यहां तापमान बहुत कम रहता है। गर्मियों में आप सर्दियों जैसा अनुभव करेंगे। यहां पर 749 रुपये तक का टिकट लगता है।

11- द ग्रैंड वेनिस मॉल

द ग्रैंड वेनिस मॉल में आकर आपको वास्तव में वेनिस में होने का एहसास होता है। यहां पर आप खाने-पीने के साथ इटैलियन सॉन्ग का लुत्फ उठा सकते हैं।

12- स्तूप 18 गैलरी

स्तूप 18 गैलरी कला और संस्कृति के लिहाज से बहुत ही अच्छी जगह है। कला प्रेमी लोगों को यहां पर एक बार जरूर आना चाहिए।

13- राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल दलितों के सम्मान में बनाया गया है। यहां डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, मायावती और कांशीराम जैसे तमाम दलित महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं। यहां पर एक संग्रहालय भी है। लोगों को यहां घूमने के लिए 10 रुपये चुकाने होंगे।

14- बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट

बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट भारत का पहला इंटरनेशनल मोटर रेसिंग सर्किट है। यहां पर रेसिंग को देख आप रोमांचित हो जाएंगे। यहां जाने के लिए आपको 1500 से लेकर 21000 रुपये तक चुकाने होते हैं।

15- नोएडा हाट

नोएडा के सेक्टर 32 में नोएडा हाट है। यहां विभिन्न राज्यों की पारंपरिक प्रोडक्ट्स आपको देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आकर आपको गांव जैसा एहसास होता है। यहां घूमने के लिए आपको 400 से लेकर 600 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।

16- द ग्रेट इंडिया प्लेस

द ग्रेट इंडिया प्लेस को आमतौर पर लोग जीआईपी मॉल के नाम से ज्यादा जानते हैं। यह देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है। यहां 200 से अधिक स्टोर और 6 स्क्रीन वाला एक मल्टीप्लेक्स मिल जाता है। यहां शॉपिंग के साथ आप एंटरटेनमेंट भी कर सकते हैं।

17- वेद वन पार्क

वेद वन पार्क में आपको प्रसिद्ध संतों की प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही, उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यह ऋषियों को समर्पित यूपी का पहला पार्क है। यहां पर 10 रुपये टिकट लगता है।

18- चोखी ढाणी

चोखी ढाणी में आपको जयपुर जैसा एहसास होता है। यहां पर आपको ग्रामीण परिवेश को नजदीक से देखने को मौका मिलेगा। यहां आप खाने-पीने का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

19- इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। यहां पर आप शांति और सुकून के साथ अपना समय बिता सकते हैं।

20- अट्टा मार्केट

अट्टा मार्केट को नोएडा वालों के लिए चांदनी चौक माना जाता है। यहां कई सारे होटल और रेस्टोरेंट हैं, जिनका आनंद आपको एक बार तो जरूर लेना चाहिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा