श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली के अफसरों को दो महीने नहीं मिलेगी छुट्टी, उप राज्यपाल का आदेश

delhi governor | delhi governor decision | arvind kejriwal |

Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena : दिल्ली में अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही जो अधिकारी छुट्टी पर गए हैं, उनको भी बुलाने का आदेश दिया गया है। यह आदेश दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिया है। उप राज्यपाल ने कहा कि अगले दो महीनों तक किसी को भी छुट्टी नहीं दी जाएगी। दिल्ली में झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई है। ऐसे में दिल्ली के उप राज्यपाल ने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सभी अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को जगह-जगह जाकर जलभराव का जायजा लेने का आदेश दिया।

संसद में बहस के दौरान फूलो देवी नेताम बेहोश, अस्पताल में भर्ती

इन विभागों के अधिकारी बैठक में हुए शामिल

बैठक में दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि नालों से गाद निकालने का काम पूरा नहीं हुआ है और बाढ़ नियंत्रण आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। उप राज्यपाल ने अधिकारियों से अगले सप्ताह में आकस्मिक आधार पर गाद निकलवाने का भी आदेश दिया है।

Delhi LG का आदेश, 12 बजे से 3 बजे तक मजदूरों की रहेगी छुट्टी

एक कक्ष भी किया गया है स्थापित

उप राज्यपाल ने अधिकारियों से जलभराव की शिकायतों के लिए एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित करने को कहा है, जिसे 24 घंटे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों को सड़कों से पानी निकालने के लिए स्टेटिक पंप और फील्ड स्टाफ तैनात करने का भी निर्देश दिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत