श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

प्रियंका गांधी का राजनीतिक सफर, जानिए क्यों लड़ेंगी वायनाड से चुनाव

priyanka gandhi | rahul gandhi | congress |

Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, राहुल गांधी रायबरेली सीट नहीं छोड़ेंगे। इसकी घोषणा  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान की। खड़गे ने बताया कि राहुल गांघी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी अपने राजनीतिक करिअर में पहली बार चुनाव लड़ेंगी। आइए जानते हैं उनका राजनीतिक सफर…

प्रियंका गांधी ने कहा, वायनाड का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मुझे काबिल समझने के लिए मैं खुश हूं। मैं वायनाड को राहुल गांधी की अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी। सभी को खुश करने और अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। मेरा भी रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है। इस रिश्ते को तोड़ा नहीं जा सकता है। मैं भी रायबरेली में अपने भाई की मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड के लिए खड़े रहेंगे।

2019 में कांग्रेस ने बनाया था महासचिव

2019 के आम चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने महासचिव बनाया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए तो प्रियंका गांधी के हाथ एक बार फिर से निराशा लगी। कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट गई। ऐसा लगने लगा था कि प्रियंका उत्तर प्रदेश की राजनीति को अलविदा कह देंगी।

लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन की शुरूआत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर यूपी में अपने अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत एक रैली का नेतृत्व किया था। लखनऊ में प्रियंका गांधी के इस मार्च में उनके साथ सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हुई थीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत