श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रायबरेली सीट नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी, वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी

mp rahul gandhi | rahul gandhi | congress | bjp | priynaka gandhi |

कांग्रेस सांसद राहुल गांंधी रायबरेली और वायनाड दोनों जगह से जीते थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा कि राहुल गांधी रायबरेली सीट नहीं छोड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वायनाड उप चुनाव में प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी।

खरगे ने प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन को दोहराते हुए कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। इस तरह कांग्रेस ने एक ही दिन में दो बड़ी घोषणाएं की हैं। एक तो राहुल गांधी रायबरेली से ही सांसद बने रहेंगे और दूसरा वायनाड उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया है।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें दोनों ही सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता में बताया कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। नियमों के अनुसार, राहुल गांधी को आए लोकसभा नतीजों के 14 दिनों के भीतर एक सीट खाली करनी थी। इसी बीच उन्होंने रायबरेली सीट न छोड़ने का विकल्प चुना। वहीं, प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें 687649 वोट मिले थे। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 297619 मत प्राप्त हुए थे। इस तरह राहुल गांधी ने 390030 वोटों से विजय हासिल की थी। बता दें, रायबरेली सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था। यहां नॉमिनेशन के अंतिम समय में कांग्रेस ने राहुल गांधी के नाम का ऐलान किया था। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस यूपी से केवल रायबरेली लोकसभा सीट ही जीत सकी थी।

रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने साल 2014 की मोदी लहर में भी रायबरेली की सीट जीती थी। इतना ही नहीं, 2019 के चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ इसी सीट पर चुनाव जीती थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत