श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Loksabha Session 2024 : PM नरेंद्र मोदी ने ली शपथ, विपक्ष ने किया हंगामा

loksabha session 2024 | pm narendra modi | ndia alliance |

Loksabha Session 2024 : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार (24 जून) से शुरू हो गया। सांसदों नए संसद भवन में शपथ ली। सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली। आज कुल 280 सांसदों को शपथ दिलाई गई। वहीं, मंगलवार को 264 सांसद शपथ लेंगे। ये शपथ सांसदों को राज्यवार दिलाई गई।

भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर

सांसदों को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने शपथ दिलाई। भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर (Lok Sabha Session 2024) पद की शपथ दिलाई। इस बीच विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने संविधान की प्रतियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भर्तृहरि के प्रोटेम स्पीकर बनने से इंडिया गठबंधन के सांसद नाराज हैं।

इस दिन होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव

प्रोटेम स्पीकर के चुनाव पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा है। हम संविधान, नियम के अनुसार काम करते हैं। सभी सदस्यों को मिलकर संसद चलानी है। वहीं, 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा संसद का पहला सत्र, जानें क्या-क्या होने वाला है खास

पहले ही दिन संसद में विपक्ष का हंगामा

वहीं, संसद में विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिला। संसद सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि संविधान बोलेगा। विपक्ष ने संविधान की कॉपी लेकर संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखी।

यह भी पढ़ें- GST Council Meeting: GST काउंसिल की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले…


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश