श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

North East Delhi में मनोज तिवारी लगा पाएंगे हैट्रिक, किसका पलड़ा भारी?

Manoj Tiwari v/s Kanhaiya Kumar: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली पर कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार और बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी के बीच मुकाबला है। इस बार मनोज तिवारी हैट्रिक लगाने उतरेंगे। देखें यह खास रिपोर्ट...
kanhaiya kumar manoj tiwari north east delhi lok saba seat shresth uttarakhand

Manoj Tiwari v/s Kanhaiya Kumar: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा हॉट सीट नॉर्थ-ईस्ट को माना जा रहा है। बीजेपी के मनोज तिवारी और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी के कन्हैया कुमार ने मुकाबले को बेहद हॉट बना दिया है। इस सीट को जीतने की अहमियत इसी से समझ सकते हैं कि यहां मनोज तिवारी के लिए खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तो कन्हैया कुमार के लिए राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

केजरीवाल ने मनोज तिवारी को कहा ‘रिंकिया के पापा’

जो अरविंद केजरीवाल कभी कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसते थे, वही केजरीवाल आजकल दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। जेल से अंतरिम जमानत मिलने के बाद केजरीवाल सबसे ज्यादा ताकत नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली पर लगा रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा, बुराड़ी, बाबपुर, तिमारपुर में सभाएं कर रहे हैं। कभी नुक्कड़ रैलियां करते हैं तो कभी खुली गाड़ी पर चढ़कर रोड शो करते हैं। भजनपुरा की रैली में तो उन्होंने मनोज तिवारी को रिंकिया के पापा कहकर संबोधित किया और प्रधानमंत्री मोदी को थानेदार जैसी संज्ञाएं दे डालीं।

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर किया पलटवार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली को जीतना नाक का सवाल बना लिया है, बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी भी केजरीवाल को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहे हैं। रिंकिया के पापा वाले केजरीवाल के बयान पर मनोज तिवारी बेहद गुस्से में हैं। मनोज तिवारी कह रहे हैं कि ये देश की बेटियों का अपमान है। स्वाति मालीवाल प्रकरण का हवाला देते हुए मनोज तिवारी कह रहे हैं जो केजरीवाल और उनकी पार्टी एक बेटी को अपने ड्राइंग रूम में पिटवाती है, वो बेटियों के नाम पर वोट मांगने की हकदार नहीं है।

रैली के दौरान कन्हैया कुमार की पिटाई

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में केजरीवाल जनता से भावुक अपील कर रहे हैं। वे दुहाई दे रहे हैं कि जनता ने उनको वोट दिया तो उन्हें फिर से जेल नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली में वैसे तो सभी 7 सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाने वाले हैं, लेकिन नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में कुछ ऐसा हो रहा है, जो दिल्ली की बाकी सीटों पर नहीं। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की सियासी हलचल पर सोशल मीडिया रंगा पड़ा है। सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के खेमे युद्ध लड़ रहे हैं। हाई वोल्टेज चुनाव प्रचार में तब नया मोड़ आ गया, जब पिछले हफ्ते एक रैली के दौरान कन्हैया कुमार की पिटाई हो गई। कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने का आरोप एक बीजेपी कार्यकर्ता पर लगा। कन्हैया कुमार ने इसे भी प्रचार में इस्तेमाल कर लिया।

तीसरी बार बीजेपी ने मनोज तिवारी पर जताया भरोसा

मनोज तिवारी दिल्ली की सातों सीटों में बीजेपी के एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्हें पार्टी ने तीसरी बार मौका दिया है। दिल्ली की बाकी 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार बदल दिए गए हैं, लेकिन मनोज तिवारी पर बीजेपी ने फिर से भरोसा जताया है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में मुकाबला पूर्वांचली बनाम पूर्वांचली है। गायक-अभिनेता बनाम छात्र नेता है। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार अच्छे वक्ता माने जाते हैं। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली की लड़ाई को रोचक बना दिया है। चुनाव शुरू होने के वक्त यहां एकतरफा माहौल दिख रहा था, लेकिन अब चुनाव कांटे का दिख रहा है। इस इलाके में कांग्रेस से ज्यादा आम आदमी पार्टी की ताकत मौजूद है।

कहा जाता है कि इसी इलाके ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाया था, लेकिन कांग्रेस से समझौते के बाद केजरीवाल की पार्टी को ये सीट कांग्रेस के लिए छोड़नी पड़ी। इससे कांग्रेस में अंदरूनी कलह इतनी बढ़ी कि दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। अरविंदर सिंह लवली खुद इस सीट से टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे।

बीजेपी का गढ़ है नॉर्थ ईस्ट दिल्ली

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली को पिछले 10 साल से बीजेपी ने अपना गढ़ बना लिया है। मनोज तिवारी की हैट्रिक की संभावना को देखते हुए ही पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। मनोज तिवारी 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर शीला दीक्षित जैसी दिग्गज नेता को हरा चुके हैं। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़े थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मनोज तिवारी ने कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

मनोज तिवारी को 2019 के चुनाव में कुल 7,87,799 वोट मिले थे। उस समय आम आदमी पार्टी से दिलीप पांडे चुनाव लड़े थे। पांडे को 1,90, 856 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित 4 लाख 21 हजार 697 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही थीं। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन है। अगर दोनों पार्टियों का वोटबैंक एकजुट हो जाता है तो मनोज तिवारी के सामने चुनौती खड़ी हो सकती है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र दिल्ली का सबसे घनी आबादी वाला इलाका है। यहां 24 लाख से अधिक मतदाता हैं और इनमें सबसे अधिक तादाद पूर्वांचल और उत्तराखंड के लोगों की है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 10 सीटें आती हैं। बुराड़ी, तिमारपुर, सीमापुरी, रोहतास नगर, सीलमपुर, घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद और करावल नगर। आम आदमी पार्टी के जनसमर्थन वाली इन विधानसभाओं ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के चुनावी समीकरण को काफी दिलचस्प बना दिया है।

यह भी पढ़ें:

जब CID के दो सिपाहियों ने गिरा दी थी केंद्र सरकार, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

इस वजह से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार पर लगाया दांव

नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के मुकाबले इस इलाके में गरीब मतदाताओं की तादाद काफी ज्यादा है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार पर इसलिए भी दांव लगाया है, क्योंकि उनके भाषणों में ज्यादातर गरीबों, मजदूरों और महिलाओं की बात होती है। सोशल मीडिया में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की सियासी जंग को कभी बिहारी बनाम बिहारी कहा जा रहा है तो कभी तिवारी बनाम असली क्रांतिकारी। जनता किस पर ऐतबार करती है, इसका पता 4 जून को चलेगा।

यह भी पढ़ें:

चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला, युवक ने जड़ा थप्पड़

ये भी देखें:


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा