श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिले 53 अफसर, जानिए कौन किस राज्य से

Indo Tibetan Border Police Academy | Indo Tibetan Border Police | Uttarakhand |

भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी को आज 53 युवा अधिकारी मिले। इसमें 52 चिकित्साधिकारी और एक उप सेनानी शामिल है। इन अधिकारियों को कठोर एवं लंबे प्रशिक्षण के दौरान युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

पास आउट होने वाले ये अधिकारी देश के विभिन्न राज्यों से हैं। इनमें केरल एवं राजस्थान से 8-8, तमिलनाडु से 5, उत्तर प्रदेश से 4 और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मणिपुर से 3-3, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, पांडीचेरी से 2-2 व बिहार, असम, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड से 1-1 प्रशिक्षणार्थी है। प्रशिक्षण के बाद आयोजित भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में इन युवा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा व समर्पण की शपथ ली।

पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक राहुल रसगोत्रा ने अपने संबोधन में पास आउट होने वाले सभी अधिकारियों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राहुल रसगोत्रा 1989 बैच के मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। राहुल रसगोत्रा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से भी अलंकृत किया गया है।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट तक की उंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है। जो देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण संस्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। आंतरिक सुरक्षा हो, देश की सीमा की सुरक्षा हो, 20आईपी सुरक्षा प्रतिष्ठित संस्थान, आपदा प्रबंधन या फिर कोई अन्य विशेष कार्य के लिए अग्रणी रहते हुए अपने कार्य का निवर्हन करता है।

राहुल रसगोत्रा ने नवनियुक्त अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। बल को आप लोगों से बहुत अपेक्षाएं हैं। इसलिए, बल की परम्पराओं को आगे बढाते हुए बल का नाम रोशन करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशिक्षण काल में प्राप्त प्रशिक्षण से आप हर चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। युवा अधिकारी के नाते बल की पुरानी परम्पराओं के निर्वहन के साथ-साथ बल में नए विचारों का भी समावेश करें। क्योंकि, इस बल में बहुत सारे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को विशेष बधाई देते हुए उन्हें विजेता ट्रॉफियों से सम्मानित किया। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाते हुए राहुल रसगोत्रा ने ई-अमोघ पत्रिका का विमोचन किया। इस पुस्तक में उपरोक्त कोर्सों के अब तक के सफर का संग्रहण किया गया है।

श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी

एसी/एमओ तविशी कोयर : ओबर आल बेस्ट

एसी/एमओ तविशी कोयर : बेस्ट इन इनडोर

एसी/एमओ धर्मेन्द्र सिंह गोबाड़ी : बेस्ट इन आउटडोर

समारोह में मुख्य अतिथि राहुल रसगोत्रा और बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने युवा अधिकारियो के कंधों पर सितारे सजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी अजय पाल सिंह, उप-महानिरीक्षक/उप-निदेशक (प्रशासन), शोभन सिंह राणा, सेनानी (प्रशासन) एवं जीजू एस सेनानी (प्रशिक्षण) भी मौजूद रहे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pitru paksha third day 2024
पितृ पक्ष का आज तीसरा दिन, जानें कैसे करें श्राद्ध
uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला