श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Heatwave : अगले पांच दिन तक रहेगी प्रचंड गर्मी, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

heatwave-alert-for-northwest-imd-issue-alert-in-delhi-punjab-rajasthan

Heatwave Alert : देश के अधिकतर राज्यों में लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल है। प्रचंड गर्मी के साथ आसमान से लू बरस रही है। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने आज यानी 16 मई को कहा है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में गर्मी का नया दौर शुरू होगा। IMD ने भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि राजधानी दिल्ली में शनिवार तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली BJP दफ्तर में लगी आग, मची अफरातफरी, सामने आया वीडियो

हाल ही में, आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया था कि अप्रैल के महीने में 5 से 7 और फिर 15 से 30 तारीख के बीच दो दौर में लू चली। औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महापात्र ने कहा कि पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 28.12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

1901 से दर्ज किए जा रहे तापमान में यह पहला मौका था कि इन क्षेत्रों में अप्रैल में इतना अधिक न्यूनतम तापमान रहा। उन्होंने यह भी बताया था कि 1980 के दशक के बाद से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान आम हो गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा