श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

AAP की मंत्री आतिशी को कोर्ट ने किया तलब, जानें क्या है पूरा मामला

minister atishi marlena | AAP Party | Arvind Kejriwal | BJP |

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ सीएम केजरीवाल के पीए पर स्वाति मालीवाल ने मारपीट का आरोप लगाया है तो दूसरी ओर मंत्री आतिशी को आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानहानि केस में तलब किया है। साथ ही 29 जून को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश भी दिया है। कोर्ट ने आतिशी के उन आरोपों पर संज्ञान लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने आप विधायकों को रिश्वत देने और खरीद-फरोख्त करने का प्रयास किया।

जानें पूरा मामला

दरअसल, आप नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था कि वह आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। इसके चलते भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले की सुनावई कर रही एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल ने दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के मानहानि केस को स्वीकर कर किया। साथ ही आतिशी को 29 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भी जारी किया।

आम आदमी पार्टी पहले से घिरी है विवादो में

बता दें कि आम आदमी पार्टी पहले से ही मुश्किलों से घिरी हुई हैं। दिल्ली शराब घोटाला मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के साथ ही मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को जमानत मिल गई हैं, जबकि मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में हैं। इतना ही नहीं अपनी आय से अधिक संपत्ति मामले में सत्येंद्र जैन भी जेल की सलाखों के पीछे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा