श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली की नई सीएम होंगी आतिशी, आप विधायक दल की बैठक में चुनी गईं नेता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। पार्टी ने आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना है। वह दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी।
Delhi New CM Atishi Marlena

Delhi New CM Atishi Marlena: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम के लिए आतिशी के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी की सीनियर लीडर आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई सीएम होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह प्रस्ताव रखा और विधायकों ने उनका समर्थन किया।

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनी है। इससे पहले दिवंगत सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। केजरीवाल सरकार में आतिशी के पास छह अहम विभाग थे। इनमें शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन और पावर मंत्रालय शामिल है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के नेताओं ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम सुझाया था। पीएसी की सोमवार (16 सितंबर) को बैठक हुई थी। 

केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे का किया एलान

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद आज वो शाम में उप-राज्यपाल विनय सक्सेना से मुलाकात करके अपना इस्तीफा दे देंगे।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई के मामले में उन्हें 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। वो 13 सितंबर को ही तिहाड़ जेल से बाहर आ गए थे।

दवाब में बनाई गई सीएम

दिल्ली की मंत्री आतिशी के दिल्ली की नई सीएम बनने पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बिना इच्छा से सीएम बनाया। मनीष सिसोदिया के दबाव के कारण वे मनचाहा सीएम नहीं बना पाए। मनीष सिसोदिया के कारण ही उन्हें सारे विभाग दिए गए। उनके दबाव में ही आतिशी को सीएम बनाया गया है। चेहरा बदल गया है लेकिन भ्रष्ट चरित्र जस का तस है और दिल्ली की जनता जवाब मांगेगी।”

दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा