श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मलिन बस्तियों में ध्वस्तीकरण का कार्रवाई, मंत्री से मिले विपक्ष के नेता

dehradun slums area | congress | samajwadi party | demolition slums area in dehradun | cm dhami |

Dehradun Slums Area : देहरादून में पिछले कई दिनों से मलिन बस्तियों में अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दल भी इसको लेकर विरोध जता रहे हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्थानीय लोग भी शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मिले और उन्होंने इस अभियान पर नाराजगी जताई। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान ने कहा कि एनजीटी के आदेश पर जो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है, उसमें नियमों की अनदेखी हो रही है।

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान ने कहा कि न्यायालय की ओर से यह कहा गया है कि जो कुछ भी किया जाए, वह नियमानुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पहले सभी लोगों को नोटिस दिया जाना चाहिए था। उनका पक्ष सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन प्रशासन सीधे तोड़फोड़ कर रहा है, जोकि ठीक नहीं है।

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 2016 के बाद से नदियों के किनारे अवैध रूप से किए गए निर्माण पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन लोगों को चिह्नित करके प्रशासन यह अभियान चला रहा है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जो प्रतिनिधिमंडल मिलने आया था, उसने कहा कि 11 मार्च 2016 से पहले के निर्माण को भी तोड़ा जा रहा है। शहरी विकास मंत्री ने  कहा कि इसका संज्ञान लेकर मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि जिन लोगों के पास 11 मार्च 2016 से पहले के प्रमाण हैं, उनके घरों को ना तोड़ा जाए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए