श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नैनीताल में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में घुसा मलबा, दस्तावेजों को हुआ काफी नुकसान

debris in beo office nainital | nainital block education officer office | rain in uttarakhand |

Debris in BEO Office Nainital: कुमाऊं मंडल में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई हैं तो वहीं नदी और नाले उफान पर है। नैनीताल में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मलबा घुस गया। यह घटना शुक्रवार सुबह की है।

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहाड़ से आया मलबा घुसने से भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि कार्यालय के पीछे से गुजर रही पहाड़ी और सड़क का मलबा टूटकर कार्यालय के खिड़की और दरवाजे से अंदर घुस गया। इसके चलते दस्तावेजों को नुकसान हुआ है। कार्यालय के सभी कमरों में मलबा भर गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर टम्टा ने बताया कि मलबा आने से कार्यालय का कंप्यूटर, सरकारी दस्तावेज के अलावा अन्य जरूरी सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। मलबा आने से कार्यालय की बिल्डिंग को भी आंशिक क्षति पहुंची है। मलबे को हटाने और नुकसान न हो इसके लिए आपदा प्रबंधन को सूचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के बाद ही पता चल सकेगा कि किस तरह का नुकसान हुआ है। बताया कि रात में चौकीदार मलबा आने के बाद से वहां से अपनी जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते अचानक पहाड़ से मलबा आ गया, जिसके कारण नुकसान हुआ।

मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर टम्टा ने कहा कि सुबह भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ऊपरी हिस्से में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते पहाड़ कमजोर हो गया और मलवा पूरे कार्यालय में घुस गया।

यह भी पढ़ें : पतंजलि विवि में युवा धर्म संसद का CM धामी ने किया शुभारंभ, युवाओं को किया संबोधित

स्थानीय निवासी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की बिल्डिंग काफी क्षतिग्रकस्त हो गई है। खिड़कियों से पानी अंदर आ रहा है। कार्यालय में मलबा घुसने से सरकारी दस्तावेजों को नुकसान हुआ है। स्थानीय शख्स ने बताया कि उसने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें : देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, यूपी के दो पर्यटकों की मौत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए