श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी नगर निगम की दगडू बैणी सेना वसूलेगी तहबाजारी, देगी स्वच्छता का संदेश

dagdu baini sena | cm pushkar singh dhami |

Haldwani dagdu Baini Sena: हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को नगर निगम में दगड़ू बैणी सेना को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि बैणी सेना की सफलता के बाद हल्द्वानी नगर निगम ने दगड़ू बैणी सेना को लॉन्च किया है। समूह की महिलाएं हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के नए वार्ड संख्या 31 से लेकर 60 तक की तहबाजारी की वसूली करेंगे। इसके अलावा लोगों को पर्यावरण संदेश और स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी करेंगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि वार्ड में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ दिए जाने के लिए पात्रों की तलाश करेगी। योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करेगी। साथ ही क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर भी नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम के महिला समूह की बैणी सेना द्वारा स्वच्छता संदेश और स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लिए जाने वाले कर वसूलने में बेहतर काम किया गया है। इसकी तारीफ पूरे देश में की गई है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में साइबर अटैक, सीएम हेल्पलाइन समेत 90 से ज्यादा वेबसाइटें ठप

उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए अब 50 महिलाओं के समूह को दगड़ू बैणी सेना के नाम से लॉन्च किया गया है। जो नगर निगम के लिए बेहतर साबित होगी। इसके अलावा हल्द्वानी नगर निगम ने आवारा गोवंशों के लिए दो गौशालाओ को खोला है। इसमें करीब 500 से अधिक आवारा पशुओं को रखा गया है। गौशाला से अगर कोई भी व्यक्ति जुड़ना चाहता है तो हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय से संपर्क कर गौ सेवा में अपना योगदान दे सकता है।

यह भी पढ़ें : शिक्षक और कर्मचारी ही नहीं, अब अधिकारियों को भी दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा