श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Uttarakhand Rain: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर

उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग व प्रशासन सतर्क हैं।
Ganga Water Level Increased

Ganga Water Level Increased: पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। पहाड़ों से होकर आ रही गंगा का जलस्तर हरिद्वार में अब बढ़ने लगा है, हालांकि अभी गंगा खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

गंगा अभी वार्निंग लेवल से ऊपर बह रही है। गंगा का जलस्तर 293.30 मीटर है, गंगा का वार्निंग लेवल 293 मी है और खतरे का निशान 294 मीटर पर है, गंगा अभी वार्निंग लेवल से .30 मीटर ऊपर और खतरे के निशान से .70 मीटर नीचे बह रही है।

गंगा के बढ़ते जल स्तर को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी सतर्कता बनाए हुए हैं और गंगा के जल स्तर पर निगाह बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग जिला प्रशासन से भी समन्वय बनाकर चल रहे हैं ताकि अगर गंगा का जलस्तर अधिक बढ़ता है तो उससे निपटने के लिए तत्काल हर संभव कार्य किया जा सके।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ निमेष कुमार का कहना है कि पहाड़ों पर भारी वर्षा होने से गंगा का जलस्तर बड़ा है। खतरे का निशान 294 मीटर है अभी खतरे के निशान से गंगा नीचे है। गंगा इस सीजन में दूसरी बार इस लेवल में पहुंची है।

अभी आज भी जैसा बताया गया है कि बारिश होने की संभावना है तो थोड़ा गंगा का जलस्तर आज भी बढ़ सकता है। बारिश पहाड़ों पर लगातार हो रही है, हमारी बाढ़ चौकियां सभी जगह पर बनी हुई है। जहां भी बाढ़ आने की संभावना है वहां पर सभी को सूचित कर रहे हैं और सहायता प्रदान करने के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। हम लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में है।

नेपाल में भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन