श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव

Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |

Congress Rally in Nainital: प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से सोमवार को नैनीताल में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं कमिश्नरी का घेराव कर कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत को ज्ञापन सौपा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जनाक्रोश रैली की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की। रैली में कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल भी मौजूद थे।  वक्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव कराने की सरकार की मंशा नहीं है। भाजपा को डर सता रहा है कि वह चुनाव हार जाएंगे।

कांग्रेसियों ने राज्य के विभिन्न विभागों में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ ही राज्य के निवासियों को जल, जंगल, जमीन पर हक दिए जाने की मांग की। कहा कि कृषि सुधार और नए उद्योग परियोजनाओं की पहाड़ में स्थापना न होने के कारण लोगों को शहरों की और जाना पड़ रहा है। आपदा से प्रभावित मोटर मार्गों एवं सिंचाई नहरों का पुर्ननिर्माण हो।

यह भी पढ़ें : धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी

यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा कोरी साबित हुई है। आज किसान महंगे बीज, दवा और लागत के कारण खेती करना छोड़ रहे हैं। राज्य के किसानों को एमएसपी शीघ्र दी जाए। इससे पहले कांग्रेस ने हल्द्वानी और रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालयों का घेराव किया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा