श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा बोले- हरियाणा के नतीजे काफी चौंकाने वाले

congress leader karan mahara | haryana election 2024 |

Haryana Election Result 2024: हरियाणा चुनाव के नतीजो को लेकर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा की मानें तो वह खुद हरियाणा चुनाव प्रचार में गए थे और वहां पर एक तरफा माहौल कांग्रेस के पक्ष में था।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से वहां आम जनमानस में काफी नाराजगी थी, चाहे अग्नि वीर का मामला हो, किसानों का मामला हो या पहलवानों का मामला हो। इस पर लोगों में भाजपा के प्रति खासा विरोध देखने को मिल रहा था, लेकिन नतीजे इसके उलट आए और यह नतीजे काफी चौंकाने वाले भी हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस इस पर मंथन करेगी। साथ ही उन कारणों को तलाशने की कोशिश भी करेगी, जिन्होंने चुनाव परिणाम को अपेक्षा के अनुरूप नहीं रखा।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी जलेबी

हरियाणा चुनाव के परिणाम से बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां अचंभित हैं। क्योंकि, एग्जिट पोल ने चुनाव में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की थी, लेकिन उसका उल्टा हुआ। वहीं, हरियाणा में बीजेपी को बहुमत मिलने और बीजेपी की हैट्रिक से नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक में खुशी का माहौल है। नेता और कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हरियाणा नतीजों ने भाजपाइयों में भरा जोश, केदारनाथ सहित दूसरे चुनावों में बढ़ी उम्मीद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व