श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Rajiv Gandhi Jayanti: कांग्रेस ने राजीव गांधी को बताया कंप्यूटर क्रांति का जनक

rajiv gandhi jayanti | Former pm rajiv gandhi |

Rajiv Gandhi Jayanti: भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट का पाठ पढ़ाते हुए आगामी नगर निकाय के चुनाव के लिए तैयार होने का आह्वान किया। इस मौके पर कुछ लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।

पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। आज जो 18 साल के युवा को अपना मताधिकार देने का अधिकार है, वह उनकी ही सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए राजाव गांधी ने पंचायती राज एक्ट लागू किया था। राजीव गांधी नवीन भारत के प्रणेता रहे हैं। कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत भी उन्होंने की थी। राजीव गांधी प्रेम, सौहार्द और सद्भावना के प्रतीक हैं।

पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मजबूत राजनीतिक पार्टी है। इसका सदस्य होना गर्व की बात है। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार है। कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा को भारी हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर नहीं है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश में शराब और भूमाफिया का राज कायम है। आम जनता महंगाई की मार झेल रहा है, लेकिन तो केंद्र और प्रदेश सरकार को इससे कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी उप विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीति को लेकर जवाब देगी।

यह भी पढ़ें : गैरसैंण में उपवास पर बैठे आंदोलनकारी, स्थायी राजधानी समेत ये हैं प्रमुख मांगें

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा इमरजेंसी पर बनाई गई फिल्म राजनीति से प्रेरित है। कहा कि भाजपा फिल्म के माध्यम से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है, लेकिन उससे कुछ होने वाला नहीं है। जनता सब जानती है कि इमरजेंसी के समय देश की क्या हालत थी, जिसको लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाने जैसे कदम उठाए थे।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम के नाम का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा, CM धामी की दो टूक

कांग्रेस 22 अगस्त को ईडी कार्यालय का करेगी घेराव

रुड़की के एक निजी होटल में मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही 22 अगस्त को देहरादून में ईडी कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों से चर्चा भी की गई।

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत में सूचना क्रांति के जनक के रूप में स्वर्गीय राजीव गांधी को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्राण देकर देश की एकता को बनाए रखने का काम किया। रुड़की महानगर व ग्रामीण प्रभारी आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि आज जो नया भारत है, उसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बड़ा योगदान रहा है। आर्येंद्र शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर देहरादून में ईडी कार्यालय का घेराव करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा