श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पूर्व सीएम हरीश रावत ने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था पर उठाए सवाल

Harish Rawat | BJP | Politics | Uttarakhand

देहरादून: कांग्रेस को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका एक बार फिर से सता रही है। उत्तराखंड में लोकसभा का चुनाव हो चुका है। लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम हरीश रावत ने सत्ता पक्ष द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जताई है, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहरे पर बैठ गए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर 3 लेयर में सुरक्षा है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी ईवीएम की निगरानी की जा रही है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ट नेता हरीश रावत ने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि रायपुर स्टेडियम में मजदूर के वेश में कुछ लोग स्ट्रांग रूम के आस-पास आराम से टहलते, आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।

हरीश रावत ने सरकार पर भी उठाए सवाल
हरीश रावत ने लिखा कि प्रश्न सत्ता की नियत का है। सत्ता की नियत में यदि खोट हो तो फिर उस पर विश्वास करना कठिन ही नहीं बल्कि घातक हो जाता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने किया पलटवार

उत्तराखंड की तमाम राजनीतिक पार्टियां उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट जीतने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट हारने जा रही है, जिसकी वजह से वह हार के कारणों पर बहाने ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार के सुरक्षा बलों की होती है। कांग्रेस ने सुरक्षा बलों पर सवाल उठाकर अपनी हार को स्वीकार कर लिया है।

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान हो चुका है और चार जून को इसकी मतगणना होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Garhwal Commissioner Held A Meeting
गढ़वाल कमिश्नर ने की बैठक, दो अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
congress kedarnath bachao yatra | former mla vijaypal sajwan | cm pushkar singh dhami | kedarnath bachao yatra |
कांग्रेस की केदारनाथ बचाओ यात्रा राजनीति से प्रेरित, विजयपाल सजवाण का बयान
Heavy Rain In Mussoorie
मसूरी में बारिश का कहर, भूस्खलन के कारण कई सड़कें और रास्ते अवरुद्ध
wayanad landslide | mp rahul gandhi | priyanka gandhi wayanad visit |
Wayanad Landslide: राहुल गांधी और प्रियंका ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों का हाल जाना
Paris Olympics 2024
Paris Olympics Hockey: हॉकी में बेल्जियम ने भारत को 2-1 से हराया
shri krishna janmabhoomi dispute | allahabad high court | shahi idgah masjid |
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, HC का बड़ा फैसला