श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूपीसीएल एमडी के सेवा विस्तार पर रार, कांग्रेस और बीजेपी की एक राय

upcl md service extension issue | cm pushkar singh dhami |

UPCL MD Service Extension Issue: यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव का कार्यकाल इस महीने पूरा हो जाएगा। यूपीसीएल सहित सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि राज्य सरकार उनको दो साल का सेवा विस्तार देने जा रही है। अनिल यादव के सेवा विस्तार पर सोशल मीडिया में जंग छिड़ी हुई है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव पर युवा नेता बॉबी पंवार समेत कई लोगों ने करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनके बेटे की फर्म को लेकर पटेल नगर थाने में भी केस दर्ज है और इस पर पिछले दो साल से जांच लंबित है। विजिलेंस जांच भी चल रही है।

एडवोकेट सुनील गुप्ता ने दिल्ली में 28 मई को प्रेस वार्ता कर यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव पर 200 करोड़ की संपत्ति बटोरने का दावा किया था। बॉवी पंवार ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनिल यादव की आय से अधिक संपत्ति का मामला उठाया था। बॉबी ने अनिल यादव पर स्वयं, पत्नी, पुत्र और पुत्री के नाम पर आय से अधिक संपत्ति बटोरने का आरोप लगाया। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत उन पर जांच भी बैठी थी।

यूपीसीएल एमडी अनिल यादव के सेवा विस्तार मामले में सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस एक साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सेवा विस्तार से जूनियर अधिकारियों का मनोबल टूटता है। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल के एमडी पर तमाम गंभीर आरोप हैं। यूपीसीएल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि विवादित और भ्रष्टाचारी अधिकारी को सेवा विस्तार देकर सरकार भ्रष्टाचारियों को पलवित और पोषित करने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : मस्जिद विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धामी सरकार पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा

भाजपा के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद चमोली ने कहा कि वह इस बात के बिल्कुल पक्षधर नहीं हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जाए। सेवानिवृत्ति होनी चाहिए और उसके बाद दूसरे अधिकारियों को मौका मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बद्रीनाथ हाईवे पर अब पहाड़ों से नहीं गिरेंगे पत्थर, BRO ने शुरू किया यह काम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

mussoorie labor union | cm pushkar singh dhami |
गोल्फ कार्ट के संचालन का मजदूर संघ ने किया विरोध, मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं
diwali festival confusion | diwali celebration date |
दीपावली पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति, जानिए किस दिन मनाई जाएगी
upcl md service extension issue | cm pushkar singh dhami |
यूपीसीएल एमडी के सेवा विस्तार पर रार, कांग्रेस और बीजेपी की एक राय
swami avimukteshwarananda | uttarakhand mosque controversy
मस्जिद विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धामी सरकार पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा
uttarakhand student union election | cm pushkar singh dhami |
छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, छत पर चढ़े; आंदोलन की धमकी दी
uttarkashi mosque controversy | uttarkashi stone pelting |
उत्तरकाशी में स्थिति सामान्य, कल से खुलेंगे बाजार; 4 नवंबर को होगी महापंचायत