श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ऋषिकेश में पंजीकरण को लेकर बढ़ाए गए काउंटर, अभी भी अपार भीड़

Chardham Yatra | Offline Registration | Uttarakhand

Chardham Yatra: आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पंजीकरण कराने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। वहीं, काउंटर की व्यवस्था बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन का पसीना छूट रहा है। प्रशासन द्वारा शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन के व्यवस्थाओं में और सुधार किया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पंजीकरण के 12 काउंटर किए गए हैं। यह निर्देश देहरादून DM ने निरीक्षण के दौरान दिए हैं।

केंद्र में निरीक्षण के दौरान डीएम सोनिका ने चारधाम दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन को पहुंचे यात्रियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी और एसडीएम कुमकुम जोशी से आवश्यक जानकारी ली। डीएम ने नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी व एसडीएम कुमकुम जोशी को व संबंधित महकमों के अधिकारियों को यात्रियों के लिए पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था रखने का निर्देश दिया है।रोजाना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकेश केंद्र में निर्धारित संख्या पर उन्होंने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए भी कहा है।

डीएम ने बताया कि स्लॉट संख्या से अधिक यात्री पंहुचने पर उन्हें नजदीकी स्कूल, कॉलेज, वेडिंग प्वाइंट और धर्मशाला में ठहराने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। यात्रियों को मुफ्त रूकने के साथ ही सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा उनके भोजन की भी व्यवस्था करवाई जाएगी।

वहीं, निरीक्षण को पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने यात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सड़कों पर दबाव बढ़ने पर पूर्व में निर्धारित यातायात प्लान को लागू करने के निर्देश दिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त