श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी पर जोर, सभी स्टेक होल्डर्स ने लिया हिस्सा

chardham yatra 2024 | chardham yatra second phase | kedarnath dham |

Chardham Yatra 2024: मानसून सत्र के बाद सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान बीते दिनों आई आपदा को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से यात्रा को लेकर विशेष गंभीरता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय को केदारनाथ धाम में आपदा राहत कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स की बैठक बुलाकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ में टोकन व्यवस्था को लेकर सुधार की आवश्यकता बताई गई है। इस दिशा में पुनर्विचार कर जल्द से जल्द इस पर निर्णय किया जाएगा। बैठक में आए सभी सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : अनिल बलूनी ने किया हवाई निरीक्षण, फंसे हुए लोगों को निकालने के दिए निर्देश

चारधाम यात्रा ट्रांसिट कैंप ऋषिकेश में आयोजित बैठक में यात्रा से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखें। पत्रकारों से बातचीत में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि समूचे देश के लिए महत्वपूर्ण है। सितंबर और अक्टूबर में यात्रा फिर से जोर पकड़ती है। इस दौरान व्यवस्थाएं और कितनी बेहतर हो उसको लेकर सरकार गंभीर है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के फतेह सिंह बिष्ट जम्मू-कश्मीर में शहीद, कल होगा अंतिम संस्कार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए