श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चारधाम यात्रियों से हो रही अवैध वसूली, कांग्रेसियों ने की कार्रवाई की मांग

Chardham Yatra 2024 | CM Dhami | Uttarakhand Government |

Chardham Yatra 2024 : रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और अपनी नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी किया। प्रतिनिधिमंडल ने जॉइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी को ज्ञापन सौंपा और चारधाम यात्रियों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

बता दें, आज महानगर कांग्रेस कमेटी के लोग चारधाम यात्रा के वाहनों से फिटनेस आदि का दबाव बनाकर अवैध वसूली करने के मामले को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी  ने कहा कि उत्तराखंड में हिंदू धर्म की सबसे बड़ी चारधाम यात्रा के यात्रियों के वाहनों के साथ अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण के आदेश को दरकिनार कर ऑफलाइन वाहनों की फिटनेस आदि के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि जो सरकार स्वयं को हिंदुओं की सरकार बता रही है, वह सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा को अवैध वसूली का साधन बनाते हुए लोगों की जेब काट रही है। कहा कि अगर विभाग ने अवैध वसूली को नहीं रोका तो कांग्रेस इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने कहा कि शिकायत पर संज्ञान लिया जा रहा है। जो भी लोग अवैध वसूली में शामिल पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए