श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चारधाम यात्रा व्यवस्था की खुली पोल, भीड़ काबू करने में प्रशासन के छूटे पसीने

Chardham Yatra 2024 | CM Dhami | Kedarnath Dham | Uttarakhand Government |

Chardham Yatra 2024 : चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई को हो गई है। यात्रा शुरू होते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुलने ही सुबह हजारों श्रद्धालु पहुंच गए। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं का ऐसा जाम है, जो किसी अनहोनी की ओर भी इशारा करा रहा है।

प्रशासन की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यात्री पैदल मार्ग पर अपने स्थान पर दो-दो घंटे तक धक्का-मुक्की के बीच खड़े हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भले ही भीड़ को काबू करने में जुटे हैं, लेकिन कपाट खुलने ही सारी व्यवस्था की पोल खुल गई। पैदल मार्ग पर जाम पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन के पसीने छूट गए हैं।

एसडीएम बड़कोट मुकेश रमोला ने चंद पुलिस के जवान और स्थानीय युवकों को साथ लेकर मोर्चा संभालते हुए 5 घंटे बाद भीड़ को काबू किया, लेकिन जाम की स्थिति अभी भी लगातार बन रही है। 2 किलोमीटर तक श्रद्धालुओं का जाम देखने को मिला। यात्रा व्यवस्था का जिम्मा देख रही पुलिस, होमगार्ड या पीआरडी के जवान पहले दिन तो यमुनोत्री धाम नहीं पहुंच पाए। अधिकतर कर्मी शनिवार को यमुनोत्री के लिए रवाना हुए। वहीं, व्यवस्था को लेकर अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन