श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मंत्री गणेश जोशी ने उपचुनाव और बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर की चर्चा

cabinet minister ganesh joshi | kedarnath by election |

Cabinet Minister Ganesh Joshi: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रप्रयाग में सतेराखाल मंडल के दुर्गाधार स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में सोमवार को भाजपा के सदस्यता अभियान व आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भाजपा सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी उपचुनाव की रणनीति और भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।

यह भी पढ़ें : विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा- भाई को लेकर कांग्रेसी रच रहे राजनीतिक षड्यंत्र

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के देशभर में 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम में तेजी से विकास कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें : MBBS की फर्जी डिग्री, अधिकारी बन कर रहा था सरकारी नौकरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा