श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

धमाकों से दहला ऋषिकेश का शिवाजी नगर, एक महिला झुलसी

blasts in cow ashram | rishikesh cow ashram | uttarakhand police |

ऋषिकेश में एम्स के पास शिवाजी नगर स्थित एक गौ आश्रम शनिवार सुबह आग की लपटों में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरे शिवाजी नगर आबादी क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना में तीन जानवर जल गए और एक महिला के झुलसने की बात कही जा रही है।

शिवाजी नगर गली नंबर 18ए में सुबह एक गौ आश्रम से आने वाले धमाकों से क्षेत्र के सभी लोग आश्रम की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि आश्रम पूरी तरह से आग की लपटों से घिरा हुआ था। बताया जा रहा है कि किचन में चाय बनाने के दौरान यह घटना हुई। किचन के पास रखे भूसे ने आग पकड़ ली, जिसने धीरे-धीरे आश्रम को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर नियंत्रण न हो पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में आश्रम में बंधे तीन जानवर भी जले हैं, जबकि एक महिला झुलसी है।

आश्रम के नाम पर पेइंग गेस्ट संचालित

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाए हैं कि शिवाजी नगर में स्थित गौ आश्रम में मालिक द्वारा एम्स में उपचार कराने आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को रुकवाया जाता है। लोगों ने बताया कि एक शख्स ने इस गौ आश्रम को बनाया है। यहां गौवंश कम, बल्कि मरीज और उनके तीमारदारों को पैसे लेकर अवैध रूप से ठहराया जाता है। घटना की बीती शाम एक महिला हरिद्वार से माता-पिता को लेकर यहां आई थी, जिसे एम्स जाना था। वह भी आग से झुलस गई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम से आश्रम में करीब 12 लोग रुके हुए थे। एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए