श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भाजपा नेता की स्थानीय व्यापार बढ़ाने की एक नई मुहिम ‘रुड़की मांगे लोकल’

campaign roorkee mange local | cm pushkar singh dhami |

Roorkee Mange Local: स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप द्वारा ‘रुड़की मांगे लोकल’ नाम से चलाई गई मुहिम को लेकर आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। यह आयोजन रुड़की सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुआ। इसमें शहर के सभी व्यापारियों ने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने की बात कही। व्यापारियों ने नगर की जनता से ऑनलाइन खरीदारी ना करके सिर्फ स्थानीय व्यापारियों से ही खरीदारी करने की अपील की।

ऑनलाइन खरीदारी के कारण कहीं न कहीं स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ा है और कई बार ऑनलाइन खरीदारी मे ग्राहक ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। इसको लेकर युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने ‘रुड़की मांगे लोकल’ के नाम से एक मुहिम चलाई है। इसका असर देखने को मिल रहा है और स्थानीय दुकानदार व नगरवासी भी इस मुहिम को बढ़ावा दे रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि हमने रुड़की मांगे लोकल शहर के लिए एक सेल्फी प्वाइंट बनाया है, ताकि शहर के लोग शहर के व्यापारियों से खरीदारी करें और इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम आदमी को भी रोजगार मिलेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार बढ़ता जा रहा है। वहीं व्यापार दम तोड़ता जा रहा है। और आने वाले समय में व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : अफसर हमारी ही नहीं सुनते.. जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों का फूटा गुस्सा

व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि विदेशी कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी ना करके लोकल व्यापारियों से सामान की खरीदारी करें, ताकि अपने शहर के व्यापारियों का रोजगार बढ़े। व्यापारी नेता सौरभ सिंघल ने कहा कि लोकल व्यापार बढ़ेगा तो अपने शहर के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने शहर की जनता से आह्वान किया कि वह ऑनलाइन खरीदारी न कर स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर उन्हें बढ़ावा दें।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, बोर्ड का बड़ा फैसला


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

valmiki jayanti | mussoorie valmiki jayanti |
वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
india vs new zealand 1st test match | india team |
IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में भारत की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने बनाई अच्छी बढ़त
femina miss india world 2024 | nikita porwal |
Femina Miss India 2024 का ताज निकिता के सिर पर सजा, मिस वर्ल्ड में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
bahraich violence | bahraich violence accused injured |
bahraich violence: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी गोली
bharatiya kisan union tomar | farmers protest in roorkee |
किसान 22 अक्टूबर को करेंगे हाईवे जाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
campaign roorkee mange local | cm pushkar singh dhami |
भाजपा नेता की स्थानीय व्यापार बढ़ाने की एक नई मुहिम ‘रुड़की मांगे लोकल’