श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन

cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |

CM Pushkar Singh Dhami Birthday: पहाड़ों की रानी मसूरी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सोमवार को हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। मसूरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सीएम धामी की लंबी उम्र की कामना की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मसूरी भाजपा नेता मोहन पेटवाल, मीरा सकलानी और पुष्पा पडियार ने सीएम धामी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की प्राप्ति की पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर अग्रसर है।

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी वर्गों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर सभी को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यही कारण है कि पूरे देश में मुख्यमंत्री धामी को उनके कुशल नेतृत्व के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के तहत युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड के सरकारी डॉक्टरों ने टाली 18 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल

उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में उद्योगों को स्थापित किया जा रहा है, जिससे रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। बताया कि पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। वहीं, प्रदेश में अपराधियों से निपटने के लिए ठोस रणनीति के तहत काम किया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।

यह भी पढ़े : CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए