श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ देश के विकास में… महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा

bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |

One Nation, One Election: उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रस्ताव की केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने का स्वागत किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा है और मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। लिहाजा इसके लागू होने से देश के समय और खर्च दोनों में बड़ी बचत होना तय है, जो देश के विकास की गति को तेज करने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनता से किए एक और वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में इसका वादा किया था कि नई सरकार में एक देश एक चुनाव के लिए बनाई कमेटी की सिफारिशों को लागू करने पर काम किया जाएगा। इसी वर्ष 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से भी पीएम मोदी ने एक देश, एक चुनाव के लिए सभी से आगे आने की अपील भी की थी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को भी इस सच्चाई को स्वीकार करने की जरूरत है। क्योंकि देश में बार-बार चुनाव देश की प्रगति में रुकावट बन रहे हैं, गतिरोध पैदा कर रहे हैं। आज किसी भी योजना को चुनाव के साथ जोड़ देना आसान हो गया है। क्योंकि हर तीन से छह महीने में कहीं न कहीं चुनावी प्रक्रिया चलती रहती है। लगातार अलग-अलग आचार संहिता लागू होने से विकास कार्यों में व्यवधान बना रहता है।

यह भी पढ़ें : अंकिता भंडारी हत्याकांड पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर किया हमला

उन्होंने विरोध करने वालों को आईना दिखाया कि आज़ादी के बाद से 1967 तक देश में सभी चुनाव एक साथ हुए हैं। आज सबसे ज्यादा आपत्ति करने वाली कांग्रेस पार्टी ने ही धारा 356 के दुरुपयोग से थोक में विपक्षी सरकारें गिराईं, जिसका नतीजा रहा कि भारत चुनावों का देश बन गया और तब से यह विकास की रफ्तार में बड़ा स्पीड ब्रेकर साबित हो रहा है। लिहाजा अभी भी समय है कि सभी को राजनीति से ऊपर उठते हुए देशहित में इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें : नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, You Tube से देखकर ली नोट छापने की ट्रेनिंग


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा