श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ हाईवे के कुंड पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद, दोपहिया वाहन ही गुजरेंगे

big vehicles banned on kund bridge | kedarnath highway | kund bridge |

Big Vehicles banned on Kund Bridge: रुद्रप्रयाग-केदारनाथ के बेस कैंप गौरीकुंड को जोड़ने वाले कुंड पुल पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। मरम्मत्त कार्य होने तक पुल से केवल दोपहिया वाहनों की ही आवाजाही हो सकेगी। बड़े वाहनों को अब दूसरे मार्गों से जाना पड़ेगा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं, केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि मरम्मत्त कार्य पूर्ण होने तक यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा।

बता दें, पिछले दिनों केदार घाटी में भारी बारिश के कारण मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से एनएच 107 पर कुंड मोटर पुल को नुकसान पहुंचा था। पुल के आधार पर एक हिस्से को काफी छति पहुंची थी। इन दिनों केदारनाथ की यात्रा भी जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कुंड पुल की मरम्मत होने तक केवल दोपहिया वाहन ही पुल से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि पुल की मरम्मत होने तक वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग चुन्नी बैंड-कालीमठ, गेट-गुप्तकाशी और गिवाणी गांव-मयाली–गुप्तकाशी वाले मोटर मार्ग का उपयोग किया किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : भारी बारिश की चेतावनी के बीच देहरादून समेत तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड में बारिश से हालात खराब हो रहे हैं। आपदा से पीड़ित लोगों में धामी सरकार के प्रति आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार से उनको मदद नहीं मिल रही है। उत्तराखंड में बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान भी कभी बारिश तो कभी मलबा गिरने से तार्थयात्री फंस जाते हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, युवकों के लिए पुलिस बनी संकट मोचक


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन