श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भारी बारिश से बाल गंगा नदी उफान पर, लोगों को सुरक्षित स्थान पर किया गया शिफ्ट

bal ganga river | rain in uttarakhand | bal ganga river water level increased |

Bal Ganga River : टिहरी के बूढ़ा केदार क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश से बाल गंगा नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया, जिससे बाल गंगा नदी उफान पर आ गई। नदी के किनारे बसे लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं। कई क्षेत्रों में बाल गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा पैदा हो गया है। वहीं, चार से पांच घरों में मलवा और पानी घुस गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे बसे घरों को भी नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा पैदा हो गया है। डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्षति का आंकलन करने में जुट गई। वहीं, डीएम ने कहा कि बाल गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ खेत बहे हैं। एक आवास को क्षति पहुंची है। नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। जनहानि एवं पशु हानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

बूढ़ा केदार क्षेत्र में गुरूवार रात हुई भारी बारिश से बाल गंगा नदी उफान पर आ गई, जिससे क्षेत्र में जमकर तबाही हुई। रात को यदि लोग समय पर घरों से सुरक्षित बाहर न निकलते तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। . जानकारी के अनुसार, जखाना, तोली, गेंवाली आदि क्षेत्र में रात को जमकर बारिश हुई। इससे बाल गंगा नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। देखते ही देखते तोली गांव में ग्रामीणों के खेत, पुल और गांव के संपर्क मार्ग नदी के पानी से क्षतिग्रस्त हो गए। रात करीब 12 बजे बूढ़ा केदार क्षेत्र में भी बाल गंगा नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। नदी का पानी सड़क किनारे गांव के तीन-चार घरों में घुस गया, जिससे ग्रामीण मन मोहन सिंह रावत का घर और दुकान इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उनको भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा क्षेत्र में खेत सहित कई अन्य लोगों की संपति को भी नुकसान हुआ।

चेतावनी रेखा को छूकर बह रही गंगा, अलर्ट जारी

चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने पर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टिगत मुनादी कर गंगा के किनारे रह रहे लोगों को जागरूक किया। 26 जुलाई को आपदा नियंत्रण कार्यालय से सूचना मिली कि सुबह 9 बजे टिहरी डैम ओर श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा जाएगा, जिससे दिन में दो बजे तक गंगा का जलस्तर बढ़ जाएगा। हालांकि, पहाड़ों में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर पहले से ही बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को डैम से पानी छोड़े जाने के बाद कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई और गंगा किनारे रहने वाले लोगों समेत गंगा घाटों में नहाने वालों को सतर्क करने के लिए मुनादी की गई।

चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि जल पुलिस की टीम के साथ चंद्धेश्वर नगर, मायाकुंड एवं त्रिवेणी घाट गंगा किनारे पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जलस्तर के बढ़ने के संबंध में बताकर जागरूक किया गया। गंगा में नहाने वाले लोगों को भी उक्त विषय में बताया गया। वहीं, कांवड़ियों को भी गंगा घाटों पर जाने से रोका जा रहा है। जल पुलिस के जवानों को भी घाटों पर तैनात कर दिया गया है कि वह भी समय-समय पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार बताते रहें और गंगा के किनारे नहाने वाले लोगों को भी सतर्क करें।

त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर

सुबह 10 बजे : 339.16 मीटर

सुबह 11 बजे : 339.23मीटर

चेतावनी : 339.50 मीटर

खतरा : 340.50 मीटर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए