श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

atal bihari vajpayee death anniversary | mussoorie bjp activists |

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 6वीं पुण्यतिथि पर आज देशभर में उनको याद किया गया। राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड में भी मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को याद किया। मसूरी के तिलक मेमेारियल लाइब्रेरी के सभागार में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मसूरी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और महामंत्री कुषाल राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को मजबूत देश बनाया। साथ ही समानता के साथ विकास के रास्ते पर देश को आगे बढ़ाया। कहा कि अटल जी के समय पूरे विश्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई। कॉलेज जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रभारी के रूप में कार्य किया।

पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक जीवन 1942 में शुरू हुआ। भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन हुआ था तो उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही। वर्ष 1952 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में वह चुनाव में सफल हुए और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विकास को गति दी।

महामंत्री कुषाल राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने गरीबों को अंत्योदय कार्ड योजना के तहत राशन की व्यवस्था की। चतुर्भुज योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया। अटल जी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। उन्होंने विदेशों में भारत का डंका बजाया। कुषाल राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाए जाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर सीएम धामी का बहनों को तोहफा, बोले- 2025 तक बनाएंगे लाखों लखपति दीदी

उन्होंने कहा कि मसूरी में कंपनी गार्डन का नाम बदलकर अटल गार्डन करने के साथ गार्डन में अटल जी की आदमकद मूर्ति भी लगाई जानी है। उनको पूरी उम्मीद है कि 25 दिसम्बर अटल जी के जन्मदिवस पर मूर्ति का अनावरण कर कंपनी गार्डन का नाम अटल गार्डन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : त्रासदी के 15 दिन बाद पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे तीर्थ यात्री, प्रशासन का जताया आभार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा