श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नवनियुक्त 1094 अभियंताओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम धामी ने साझा किए अनुभव

appointment letter distribution ceremony | cm pushkar singh dhami |

Engineers Received Appointment Letters: देहरादून में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अंतर्गत चयनित कनिष्ठ अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व प्रेमचंद अग्रवाल ने चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2023 के अंतर्गत चयनित 1094 कनिष्ठ अभियंताओं को 14 विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार तेजी से लोगों को नौकरी देने का काम कर रही है। अभी तक 17000 लोगों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। चयनित अभ्यर्थी सरकार और लोगों के बीच की अहम कड़ी साबित होंगे और प्रदेश को तेजी से विकास के रास्ते पर आगे ले जाएंगे।

खचाखच भरे ऑडिटोरियम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नया वर्क कल्चर विकसित कर रही है, जहां तेजी से काम होता है। 6 माह के अंदर ही नौकरी का विज्ञापन निकाला और नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। राज्य विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार इकोनॉमी के साथ-साथ इकोलॉजी पर भी काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : युवाओं को अच्छी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

सीएम धामी ने कहा कि पुरानी सरकारों के समय में भ्रष्टाचार, धांधली और नकल माफिया का राज था। आज प्रदेश सरकार ने देश का सबसे कड़ा नकलरोधी कानून बनाया है, जिसकी बदौलत आज हजारों की संख्या में लोगों को नौकरियां मिल रही हैं। चयनित अभियंताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी के नए अभियंता तकनीक व कौशल के दम पर राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत कर यह नौकरी पाई है, लेकिन आज से उनका असली काम शुरू होता है। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों ने भी मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा- सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है उत्तराखंड


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

mussoorie sdm mall road Inspection | mussoorie mall road |
गंदगी करने पर दुकानदार का 50 हजार रुपये का काटा चालान, मसूरी एसडीएम ने किया निरीक्षण
Theft In Balaji Temple
भगवान को प्रणाम करने के बाद चोर ने बालाजी मंदिर में की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना
appointment letter distribution ceremony | cm pushkar singh dhami |
नवनियुक्त 1094 अभियंताओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम धामी ने साझा किए अनुभव
IND vs BAN 1st Test Day 2 Highlights
बुमराह का 'चौका', चेन्नई टेस्ट में मजबूत स्थिति में भारत, 308 रनों की हुई बढ़त
Union Minister Ajay Tamta in Haldwani
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा- सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है उत्तराखंड
tirupati balaji temple prasad | adulteration of animal fat in balaji prasad
बालाजी प्रसाद में जानवरों की चर्बी की मिलावट का मामला गरमाया, संतों ने की जांच की मांग