श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड में इस बार 2023 से ज्यादा हुईं आग की घटनाएं


Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड में तापमान बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की रिकार्ड घटनाएं दर्ज की गई हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने बताया कि 10 जून से वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में वनाग्नि की 1213 घटनाएं हुई हैं।

अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 653 वन हेक्टेयर जंगल वनाग्नि से प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की वनाग्नि की घटनाओं ने वर्ष 2023 के रिकार्ड को तोड़ दिया है। हालांकि, इस वर्ष 2022 से कम वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से प्रदेशभर के 1438 क्रू स्टेशन में क्रू दल की तैनाती की गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल कार्रवाई कर वनाग्नि की रोकथाम के प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड में पिछले साल नवंबर से 13 जून 2024 तक आग लगने की 1220 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुमाऊं मंडल में आग लगने की 591, गढ़वाल मंडल में 523 और वन्यजीव क्षेत्र में 106 घटनाएं सामने आई हैं। इस दौरान 1657 हेक्टेयर क्षेत्रफल मे फैली वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत