श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हर घर नल योजना का नहीं मिल रहा लाभ, महिलाएं बन गईं ‘वीरू’

Drinking Water Crisis | CM Dhami | Uttarakhand Government |

Drinking Water Crisis : उत्तराखंड में पेयजल व्यवस्था से परेशान महिलाओं ने सोमवार को टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे कर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन उनको घरों का नल सूख चुका है। नल से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए कोसों दूर जाना पड़ता है। नेता और प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं नहीं दे रहे हैं।

बता दें, अल्मोड़ा में बारिश के बाद भी लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की ओर भागना पड़ता है। प्राकृतिक जल स्रोतों भी काफी दूर होने के कारण लोग वहां की दौड़ लगाकर थक चुके हैं। अल्मोड़ा के पास हवालबाग विकासखंड के बेह औऱ गागिल गांव में लोग एक महीने से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। इसी से परेशान होकर बेह औऱ गागिल गांव की महिलाओं ने टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि एक महीने से गांवों में पानी नहीं आ रहा है। इससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं ने कहा कि कोसी नदी से पास के गांवों को पानी नहीं मिलना गलत है। यह एक गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि पानी के लिए उनको घर का सारा काम छोड़ना पड़ता है और पूरा दिन केवल पानी की व्यवस्था करने में निकल जाता है। उन्होंने कहा कि उनके घर में लगे नल सूख गए हैं। महिलाओं ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर गांवों में जल की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी।  

बता दें, केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में पानी की व्यवस्था के लिए हर घर नल योजना की शुरुआत की। इसका उद्देश्य 2024 तक हर घर में पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसका फायदा यह होगा कि ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं, उत्तराखंड में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों में धामी सरकार के प्रति आक्रोश है।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे