श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चारधाम यात्रा मार्गों पर नहीं रहेगी गंदगी, रूस से आई रोड स्वीपिंग मशीन

chardham yatra 2024 | road sweeping machine | cm dhami |

Chardham Yatra 2024 : चारधाम यात्रा मार्ग को साफ-सुथरा रखने के लिए रूस की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए रोड स्वीपिंग मशीन जिले में पहुंच गई है। ये मशीन कोयंबुत्तूर तमिलनाडू से मंगाई गई है। इसका आर्डर पर्यटन विभाग की ओर से 20 दिन पहले दिया गया था। मशीन के रुद्रप्रयाग शहर पहुंचने पर ट्रायल लिया गया, जो सफल रहा।  स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं ने खुशी जताते हुए डीएम सौरभ गहरवार का आभार व्यक्त किया।

रोड स्वीपिंग मशीन के रूप में रुद्रप्रयाग को एक बड़ी सौगात मिली है। चारधाम यात्रा के लिहाज से केदारनाथ धाम काफी महत्वपूर्ण है। हर साल यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में यात्रा मार्गों पर फैली गंदगी से निजात पाने के लिए रोड स्वीपिंग मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। डीएम सौरभ गहरवार इस कार्य के लिए लम्बे समय से प्रयासरत थे। मंगलवार देर शाम रोड स्वीपिंग मशीन के रुद्रप्रयाग शहर पहुंचने पर डीएम सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, एसडीएम आशीष घिल्डियाल एवं पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग मिनल गुलाटी ने मशीन का शुभारंभ किया। इसके बाद मशीन का ट्रायल लिया गया।

ट्रायल के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्री भी मशीन को देखने को लेकर उत्सुक दिखे। मशीन का सफल ट्रायल होने के बाद डीएम गहरवार के साथ ही स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों ने खुशी व्यक्त की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिहाज से केदारनाथ प्रमुख स्थल है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा है। भारी वाहनों का दबाव होने के साथ ही पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी अधिक है। ऐसे में चारधाम यात्रा मार्ग को साफ-सुथरा रखने को लेकर जिला प्रशासन के प्रयासों से पर्यटन विभाग ने रोड स्वीपिंग मशीन कोयंबुत्तूर तमिलनाडू से मंगाई है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि यह कंपनी रूस की है। इसका इंडिया में भी प्लांट है। चारधाम यात्रा मार्गों के तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड, सीतापुर सहित अन्य पड़ावों में डस्ट, प्लास्टिक कचरे के साथ ही गंदगी फैले होने पर इस मशीन की मदद से साफ किया जाएगा। इससे यात्रा मार्ग साफ-सुथरा रहेगा और देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में भी अच्छा संदेश जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा