श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

तेलगु फैंस ने MAHI के लिए बनाया इतना बड़ा कटआउट, वायरल हो रहा फोटो

MS Dhoni 100 Feet Cut Out

MS Dhoni 100 Feet Cut Out: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कल जन्मदिन है। कल वह अपना 43वां जन्मदिन मनाएंगे। माही का जन्म तत्कालीन बिहार के रांची में 7 जुलाई 1981 को हुआ। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। भारत ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के अलावा वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-1 बनी। इसके अलावा आईपीएल में भी महेन्द्र सिंह धोनी का जादू खूब चला। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में 5 बार आईपीएल टाइटल जीता। आईपीएल 2024 में धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके जन्मदिन के मौके पर धोनी के कटआउट की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कट आउट
समर्थक अपनी तरफ से अपने स्टार के लिए स्पेशल करने की कोशिश करते हैं। एसएस धोनी के बर्थडे के अवसर पर भी एक समर्थक ने कुछ ऐसा किया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी का 100 फीट उंचा कट आउट खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, माही के तेलुगु फैंस ने इस कट आउट को बनाया है। इस कट आउट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ऐसा रहा करियर

महेन्द्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा वह भारत के लिए 350 वनडे और 98 टी20 खेले। भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में महेन्द्र सिंह धोनी ने 38.09 की एवरेज से 4876 रन बनाए। जबकि वनडे फॉर्मेट में 87.56 की स्ट्राइक रेट और 50.58 की एवरेज से 10773 रन बनाए। भारत के लिए टी20 मैचों में धोनी ने 126.13 की स्ट्राइक रेट और 37.6 की एवरेज से 1617 रन बनाए हैं।

Zimbabwe के इन तीन खिलाड़ियों से अलर्ट रहे Team India, वरना…


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा
Congress Press Conference
जनहित के मुद्दों को लेकर जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कल से धरना देगी कांग्रेस