श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

USA ने PAK को हराकर किया बड़ा उलटफेर, पढ़ें सुपरओवर का पूरा रोमांच

t20 world cup 2024 pak vs usa match: अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर किया बड़ा उलटफेर

PAK vs USA T20 World Cup 2024: पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्डकप के अपने पहले मुकाबले में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। उसे अमेरिका ने सुपरओवर में 5 रन से हराया। कप्तान मोनांक पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यूएसए की ओर से सुपरओवर में नेत्रवलकर ने शानदार गेंदबाजी की। अमेरिका ने सुपरओवर में 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 13 रन ही बना सका। आइए, आपको बताते हैं कि सुपरओवर में क्या-क्या हुआ…

PAK vs USA: अमेरिका ने बनाए 17 रन

सुपर ओवर में अमेरिका की ओर से अरोन जोंस और हरमीत सिंह बैटिंग करने उतरे। दोनों ने चाालाकी और सूझबूझ से 17 रन बना डाले। इसमें बाई और वाइड का भी अहम योगदान रहा। आइए, जानते हैं कि किस गेंद पर क्या हुआ था…

  • पहली गेंद (4 रन)- मोहम्मद आमिर की पहली गेंद पर अरोन जोंस ने शानदार चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद (2 रन)- जोन्स ने मिडविकेट की तरफ खेलकर 2 रन जुटा लिए।
  • तीसरी गेंद (1 रन)- जोन्स ने इस गेंद पर 1 रन लिया। अब स्ट्राइक हरमीत सिंह के पास आ गई।
  • चौथी गेंद (2 रन)– हरमीत सिंह को फेंकी गई यह गेंद वाइड थी। इस पर बाई का 1 रन और मिला। इस तरह इस गेंद पर 2 रन आए।
  • चौथी गेंद (1 रन)- इस गेंद को जोन्स ने डीप स्क्वायर लेग पर खेलकर आसानी से 1 रन ले लिया।
  • पांचवीं गेंद (2 रन)- हरमीत सिंह को फेंकी गई यह गेंद वाइड थी। इस पर बाई का एक रन और मिला। इस तरह इस गेंद पर 2 रन मिले।
  • पांचवीं गेंद (2 रन)- जोन्स ने इस गेंद पर 2 रन दौड़कर ले लिए।
  • छठी गेंद (3 रन)- यह गेंद वाइड थी। जोन्स और हरमीत ने इस पर दौड़कर 2 रन और ले लिए। इस तरह इस गेंद पर कुल 3 रन मिले।
  • छठी गेंद (1 रन)- इस गेंद को जोन्स ने स्क्वायर लेग पर खेला और दौड़कर 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन एक रन ही कंप्लीट हो पाया।

पाकिस्तान (PAK vs USA)

  • पहली गेंद (0 रन)- नेत्रवलकर की इस गेंद पर इफ्तिखार अहमद को कोई रन नहीं मिला।
  • दूसरी गेंद (4 रन)- इफ्तिखार ने चौका लगाया।
  • तीसरी गेंद (1 रन)- यह गेंद वाइड थी।
  • तीसरी गेंद (0 रन)- इफ्तिखार ने इस शॉट को लॉग ऑफ की तरफ खेला, जहां मौजूद मिलिंद कुमार ने शानदार कैच लपका।
  • चौथी गेंद (1 रन)- नए बल्लेबाज शादाब को फेंकी यह गेंद वाइड थी।
  • चौथी गेंद (4 रन)- इस गेंद पर बाई के 4 रन मिले।
  • पांचवीं गेंद (2 रन)- इस गेंद पर शादाब ने दौड़कर 2 रन लिए।
  • छठी गेंद (1 रन)- इस गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, लेकिन केवल 1 एक रन ही शादाब को मिल सका। इस तरह अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया दिया।

बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा 44 रन

बता दें कि अमेरिका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इस पर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसके जवाब में यूएसए ने भी 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर मुकाबला टाई कर दिया। पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 44 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

शादाब खान ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 40 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा, रिजवान ने 9, उस्मान खान ने 3, फखर जमां ने 11 और इफ्तिखार अहमद ने 18 रन बनाए, जबकि आजम खान अपना खाता भी नहीं खोल सके। शाहीन अफरीदी ने 23 रन और हरीश रउफ 3 रन बनाकर नाबाद रहे। अमेरिका की तरफ से केंजिगे ने 3 और नेत्रवलकर ने 2 विकेट लिए, जबकि अली खान और जसदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला।

अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने लगाई हाफ सेंचुरी

पाकिस्तान की ओर से दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका को ओपनर बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पहला विकेट स्टीवन टेलर के रूप में 36 रन के स्कोर पर गिरा। टेलर ने 16 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 12 रन बनाए। इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल और एंड्रिस गौस के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। गौस ने 26 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए।

कप्तान मोनांक पटेल ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। वे 38 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। अरोन जोंस 26 गेंदों पर 36 रन और नीतीश कुमार 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से आमिर, नसीम शाह और हरीश रउफ को एक-एक विकेट मिला।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए