श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

विश्व विजेताओं की निकली विक्ट्री परेड, समंदर किनारे दिखा नीला सैलाब

t20 world cup 2024 | team india | team india victory parade |

Team India Victory Parade: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को भारत लौटी। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत 13 साल बाद विश्व विजेता बना है। टीम इंडिया की वापसी पर विक्ट्री परेड का आयोजन मुंबई में किया गया है, जो कुछ घंटे बाद समाप्त हो गया। भारतीय टीम आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई, जहां एनसीपीए नरीमन प्वॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकाली गई, जोकि लगभग 2 किलोमीटर तक चली।

टीम इंडिया मुंबई पहुंच चुकी है। दिल्ली-मुंबई विस्तारा फ्लाइट भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी। उसके बाद कुछ ही देर में खिलाड़ी बस में सवार हुए और फिर विक्ट्री परेड निकाली गई। मुंबई के एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को लेने के लिए बस पहुंची थी। एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम को वाटर सैल्यूट दिया गया था।

हार्दिक पांड्या के भारत लौटने पर नताशा ने शेयर किया रहस्यमयी वीडियो 

टीम मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकली और इसके बाद सभी खिलाड़ी बस में सवार होकर विक्ट्री परेड के लिए रवाना हो गए। जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले, सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

हार्दिक पंड्या ने विक्ट्री परेड से पहले एक्स पर पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट की और लिखा, “जल्द ही मिलते हैं, वानखेड़े।”

BCCI ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया। इसमें लोगों के जनसैलाब को संबोधित करते हुए लिखा- ‘नीले रंग का समुद्र’

टीम इंडिया के चैंपियंस विजय रथ में सवार होकर वानखेड़े स्टेडियम जा रहे हैं। वह एक नीले रंग की ओपन बस में सवार हैं। सड़कों पर लाखों फैंस चैंपियंस का स्वागत करने को खड़े हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा