श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

T20 World Cup : कोहली कल मैच में करेंगे पाक गेंदबाजों की धुनाई, देखिए आंकड़े

t20 world cup 2024 | t20 world cup | virat kohli |

T20 World Cup 2024 Virat Kohli : जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो स्टेडियम दर्शकों से भर जाता है। दोनों टीमों को लेकर दोनों देशों के लोगों में उत्लाह चरम पर होता है। भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में टी 20 वर्ल्ड कप में रोमांचक मुकाबला होगा। पाकिस्तान को जहां अपने पहले मैच में अमेरिका के हाथों सुपरओवर में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सभी की निगाहें अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला रनों की बौछार करता है।

Virat Kohli ने T20 World Cup 2024 में बनाए 308 रन

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक 5 वर्ल्डकप खेले हैं। इसमें से 4 बार उन्होंने हाफ सेंचुरी जमाई है। गौर करने वाली बात यह है कि वे चार बार नाबाद पवेलियन लौटे। विराट को रोकने में पाकिस्तानी गेंदबाज नाकाम रहे हैं। विराट ने पाक के खिलाफ अब तक टी-20 विश्वकप में 308 रन बनाए हैं।

T20 World Cup 2012 में Virat Kohli ने बनाए नाबाद 78 रन

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी-20 विश्वकप 2012 में श्रीलंका में खेला था। इस मैच में उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान की ओर से दिए गए 129 रनों का लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

T20 World Cup 2014: Virat Kohli ने बनाए नाबाद 36 रन

T20 World Cup 2014 में विराट कोहली ने 32 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पूरी टीम 130 रनों पर सिमट गई थी। यह मुकाबला बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेला गया था।

T20 World Cup 2016 में कोहली ने बनाए नाबाद 55 रन

T20 World Cup 2016 में कोहली ने 37 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए थे। उनकी इस पारी बदौलत भारत ने 13 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी। कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में पाक की पूरी टीम 18 ओवर में 11 रन पर ऑल आउट हो गई।

T20 World Cup 2016: कोहली के नाबाद 57 रनों के बावजूद मिली हार

T20 World Cup 2016 में विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। हालांकि, इस मैच में पहली बार पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी थी।

MI के गेंदबाज की मेहनत पर फिरा पानी, BAN ने SL को 2 विकेट से हराया

T20 World Cup 2022 में कोहली ने बनाए नाबाद 82 रन

T20 World Cup 2022 में कोहली के द्वारा खेली गई विराट पारी को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस मैच में उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। इसमें भारत की हार लगभग तय लग रही थी। पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था।

Rohit Sharma को लगी चोट, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा