श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

T20 World Cup 2024 में क्या टूट पाएगा Suresh Raina का यह महारिकॉर्ड?

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्डकप 2024 में Suresh Raina के नाम ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अबतक नहीं तोड़ पाए हैं। वह रिकॉर्ड कौन-सा है? आइए जानते हैं...
Suresh Raina t20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्डकप 2024 में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं सुरेश रैना

T20 World Cup 2024 Suresh Raina : टी-20 वर्ल्डकप 2024 का आगाज दो जून से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए 20 टीमें जोर लगाएंगी। भारत अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के नाम ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे ये दोनों बल्लेबाज नहीं तोड़ पाए। वह रिकॉर्ड कौन-सा है? आइए जानते हैं…

T20 World Cup 2010 में Suresh Raina ने लगाया शतक

दरअसल, आज से 14 साल पहले, यानी 2010 में, सुरेश रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। उनके अलावा आज तक कोई बल्लेबाज टी-20 वर्ल्डकप में शतक नहीं लगा पाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में रैना का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजी की जमकर धज्जियां उड़ाई थी। रैना की पारी की बदौलत भारत 5 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा।

Suresh Raina ने 60 गेंदों पर बनाए 101 रन

सुरैश रैना ने सेंट लूसिया में खेले गए टी-20 वर्ल्डकप के मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर 101 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। उम्मीद है कि इस मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव या यशस्वी जायसवाल यह कारनामा दोहराने में सफल रहेंगे।

T20 World Cup 2024 में इस नए नियम से गेंदबाजों का बढ़ेगा सिरदर्द

T20 World Cup में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए?

अगर बात की जाए टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की तो उसमें विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने विश्वकप में अबतक 1141 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने 963 रन बनाए हैं। रोहित ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2007 से लेकर अब तक खेल रहे हैं। भारत ने इकलौता वर्ल्डकप 2007 में जीता है। उस समय महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे।

T20 World Cup 2024: IND vs BNG वार्मअप मैच का यहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा