श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पहली बार WC Final में पहुंचा SA, AFG के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

SA vs AFG: टी-20 वर्ल्डकप 2024 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है।
t20 world cup 2024 sa vs afg semifinal match

T20 World Cup 2024 Final SA vs AFG Semi Final Match: साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्डकप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। South Africa पहली बार किसी विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 56 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही, Afghanistan के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। आइए, जानते हैं इसके बारे में…

सेमीफाइनल में सबसे कम रन बनाने वाली टीम बनी अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में सबसे कम रन बनाने वाली टीम बन गई है। वहीं, टी20 इंटरनेशनल की बात करे तो यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जो 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दुबई में खेले गए मैच में महज 55 रन पर सिमट गई। इसके अलावा, न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 60 रनों पर सिमट गई थी। वहीं, 2016 में कोलकाता में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की पूरी टीम 70 रन पर ऑल आउट हो गई थी। ये सभी आंकड़े फुल मेंबर टीम के हैं।

SA vs AFG: अफगानिस्तान का T20 में सबसे कम स्कोर

अफगानिस्तान की टीम ने आज के मैच में टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर बनाया है। इससे पहले, उसका सबसे कम स्कोर 72 रन का था, जो बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में बनाया गया था। इसके अलावा, अफगान टीम 2010 में साउथ अफ्रीका और 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 80 रन पर सिमट गई थी। ये सभी आंकड़े विश्वकप के हैं।

SA vs AFG: साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम स्कोर अगर किसी टीम ने बनाया है तो वह अफगानिस्तान है। इसके अलावा, न्यूयॉर्क में 2024 में श्रीलंका ने 77, ब्रिजटाउन में 2010 में श्रीलंका और द ओवर में 2019 में स्कॉटलैंड ने बनाया था।

T20 WC के एक एडीशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने फारूकी

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी टी20 वर्ल्डकप के एक एडीशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस विश्वकप में कुल 17 विकेट चटकाए। इससे पहले, 2021 में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने 16, 2012 में अजंता मेंडिस ने 15, 2022 में वानिंदु हसरंगा ने 15 और 2024 में अर्शदीप सिंह ने 15 विकेट चटकाए।

ICC WC Semi Finals में South Africa

मैच: 8
जीत: 1 (आज)
हार: 6
टाई: 1 (vs AUS, 1999)

इस भारतीय खिलाड़ी ने भरी हुंकार- ‘T20 World Cup 2024 इंडिया जीतेगी इस बार’

T20 World Cup में लगातार जीत

8* – साउथ अफ्रीका (2024)
8 – ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
7 – इंग्लैंड (2010-2012)
7 – भारत (2012-2014)

T20 WCs में SA की विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी जीत

10 विकेट बनाम जिम्बाब्वे, हंबनटोटा, 2012
9 विकेट बनाम अफगानिस्तान, टरौबा, 2024

अर्शदीप सिंह की रिवर्स स्विंग देख बौखलाया पाकिस्तान, लगाया बॉल टेम्परिंग का आरोप


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा