श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच 5 नहीं, 6 दिन तक खेला जाएगा टेस्ट मैच, जानें वजह

Sri Lanka vs New Zealand Test Series: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 5 दिन की जगह 6 दिन तक खेला जाएगा। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं...
sri lanka vs new zealand test match: श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच पांच की जगह 6 दिन तक खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

Sri Lanka vs New Zealand Test Series: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने यानी सितंबर में टेस्ट सीरीज खेली जाएगा। इसका पहला मैच गॉले में होगा। यह टेस्ट मैच 5 दिन की जगह 6 दिन का खेला जाएगा। आखिर इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं…

21 सितंबर को नहीं होगा मैच

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बताया है कि 18 सितंबर को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसी दौरान 21 सितंबर को श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव होगा, जिसकी वजह से उस दिन मैच नहीं खेला जाएगा।

श्रीलंका करेगा दूसरी बार करेगा 6 दिन के टेस्ट मैच की मेजबानी

बता दें कि 2001 के बाद यह पहली बार होगा जब श्रीलंका 6 दिनों के टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले, उसने कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ पोया डे यानी पूर्णिमा के कारण एक दिन का रेस्ट रखा गया था।

शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास, जारी किया वीडियो

इंग्लैंड के खिलाफ हार की कगार पर श्रीलंका

श्रीलंका की टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट में वह हार की कगार पर खड़ी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। कमिंडु मेंडिस 56 और दिनेश चांदीमल 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

शिखर धवन IPL खेलेंगे या नहीं? दिग्गज क्रिकेटर के संन्यास के बाद उठ रहे सवाल

इससे पहले, इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने शतक जड़ते हुए शानदार 111 रनों की पारी खेली। वहीं, हैरी ब्रूक ने 56 और जो रूट ने 42 रनों की उपयोगी पारी खेली।

असिथा फर्नांडो ने चटकाए 4 विकेट

श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा, प्रभात जयसूर्या को 3, विश्व फर्नांडो को 2 और मिलन रथनायके को एक विकेट हासिल हुआ। श्रीलंका ने 82 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए