श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

SL vs NZ : जयसूर्या ने किया कमाल, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया

गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ श्रीलंका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
SL vs NZ

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने शानदार गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ जयसूर्या ने 9 विकेट लेकर जीत में सबसे अहम रोल निभाया।

गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड के पास इस मैच को जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 207 रन बना लिए थे। रचिन रवींद्र 91 रन पर नाबाद खेल रहे थे। टेस्ट मैच के 5वें दिन श्रीलंका को जीत के लिए जहां दो विकेट और चटकाने थे, वहीं न्यूजीलैंड को 68 रन बनाने थे।

पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम जब मैदान पर उतरी तो वह ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सकी। आधे घंटे के अंदर ही न्यूजीलैंड के दोनों विकेट गिर गए। 5वें दिन दोनों विकेट प्रभात जयसूर्या को प्राप्त हुआ। इसी के साथ श्रीलंका ने यह मैच 63 रनों से जीत लिया।

गॉल टेस्ट में श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या मैच के हीरो रहे, जिन्होंने दोनों पारियों को कुल 9 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 4 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लिए।

गॉल में न्यूजीलैंड को हराते ही श्रीलंका ने साल 2000 से अब तक किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा 25 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। श्रीलंका ने गॉल में 43 मैचों में 25वीं जीत दर्ज की है। इस दौरान इंग्लैंड ने भी लॉर्डस में 48 टेस्ट मैचों में से 25 जीत दर्ज की है।

बांग्लादेश को हराकर भारत ने रचा इतिहास, अश्विन ने भी किया बड़ा कारनामा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल