श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

India vs Zimbabwe T20 Series में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई पांच मैचों की सीरीज भारत ने 4-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज में भारत की कप्तानी Shubman Gill ने की।
Shubman Gill ind vs zim t20 series

India vs Zimbabwe T20 Series Shubman Gill: भारत ने जिम्बाब्वे को पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में 42 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीते। शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए? अगर नहीं तो आइए जानते हैं…

Shubman Gill का दिखा जलवा

भारत और जिम्बाब्वे की बीच हुई सीरीज में सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से आए। उन्होंने पांच मैचों में ओपनिंग करते हुए 125.93 के स्ट्राइक रेट के साथ 170 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 42.50 रहा। शुभमन ने सीरीज में 20 चौके और 5 छक्के लगाए। गिल के बाद यशस्वी जायसवाल का नंबर आता है। उन्होंने महज तीन पारियों में 165.88 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका औसत 70.50 का रहा।

Dion Myers ने बनाए 134 रन

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के Dion Myers हैं, जिन्होंने 33.50 के औसत और 114.53 के स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए। वे जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ (133 रन), जबकि पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा (124 रन) हैं। अभिषेक ने इसी सीरीज का इकलौता शतक जमाया।

भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल जारी, हसरंगा ने छोड़ी टी20 टीम की कप्तानी

Shubman Gill के नाम सबसे ज्यादा फिफ्टी

बता दें कि सीरीज में शुभगम गिल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज है। उन्होंने 5 मैचों में 2 हाफ सेंचुरी लगाई, जो सबसे ज्यादा है। उनके अलावा, यशस्वी, मायर्स, गायकवाड़ और संजू सैमसन ने एक-एक अर्धशतक बनाया है। गिल ने सीरीज में सबसे ज्यादा चौके भी लगाए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए