श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लग्जरी कारों का काफिला, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं शिखर धवन

Shikhar Dhawan ने अंतरराष्‍ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शिखर धवन का नाम दुनिया के अमीर क्रिकेटरों में गिना जाता है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शिखर धवन कितनी संपत्ति के मालिक हैं?...
Shikhar Dhawan Net Worth

Shikhar Dhawan Net Worth: टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अंतरराष्‍ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह काफी समय से टीम से इंडिया से बाहर चल रहे थे। शिखर धवन ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। शिखर ने क्रिकेट जगत में नाम कमाने के साथ-साथ खूब दौलत कमाई।

शिखर धवन का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार है। एक अनुमान के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 96 करोड़ रुपये है। धवन के पास कई प्रॉपर्टीज हैं। दिल्‍ली में उनके पास एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। उनके पास कई महंगी गाडियां भी हैं।

शिखर धवन सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं, वह अपनी मजेदार वीडियो के लिए भी खूब जाने जाते हैं। धवन ने साल 2012 में आस्‍ट्रेलिया में रहने वाली आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि नौ साल बाद दोनों में तलाक हो गया। धवन का एक बेटा है, जिसका नाम जोरावर है।

शिखर धवन ने 2010 में भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया, साल 2011 में उन्होंने टी20 जबकि 2013 में टेस्ट क्रिकेट मे डेब्यू किया।

शिखर के पास है हीरों से जड़ी घड़ी

शिखर धवन के पास कई मशहूर ब्रांड्स की घडियां हैं। धवन के पास हीरों से जड़ी एक Audemars Piguet Royal Oak Offshore घड़ी है जिसकी कीमत 72 लाख रुपये है।

लगभग 96 करोड़ संपत्ति के हैं मालिक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धवन की कुल संपत्ति लगभग 96 करोड़ रुपये है। उनकी आय का मुख्य स्रोत बीसीसीआई और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हैं। इसके अलावा, वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। बीसीसीआई ने धवन को ग्रेड-ए कैटेगरी के खिलाड़ियों में शामिल किया था, जिसके तहत उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये की आय होती थी।

आईपीएल में पंजाब ने 8.25 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2022 की नीलामी में, पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। 2023 के आईपीएल में भी उन्हें इसी कीमत पर रिटेन किया गया था।

आस्ट्रेलिया में भी है घर

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने करोड़ों रुपये प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट किया है। उनके पास ऑस्ट्रेलिया में एक घर है। दिल्‍ली में शिखर धवन के पास एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से ज्‍यादा है।

महंगी गाड़ियों के शौकीन

शिखर धवन गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। शिखर के पास BMW M8 Coupe भी है जिसकी कीमत लगभग सवा दो करोड़ रुपये है। शिखर धवन के पास कई शानदार कारों का कलेक्शन है। शिखर के पास ऑडी ए6, रेंज रोवर जैसी महंगी कारें भी हैं।

शिखर धवन IPL खेलेंगे या नहीं? दिग्गज क्रिकेटर के संन्यास के बाद उठ रहे सवाल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा